रवींद्र जडेजा को CSK टीम का नया कप्तान बनाए जाने पर सुरेश रैना ने अपने ही तरीके से दी उन्हें शुभकामनाएं
सुरेश रैना ने यह भी विश्वास जताया है कि रवींद्र जडेजा सभी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Mar 24, 2022 10:50 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का सीजन शुरू होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है, लेकिन उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक ऐसी खबर फैंस को सुनने को मिली जिसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। जिसमें अभी तक टीम की कमान संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने इस पद को छोड़ते हुए रवींद्र जडेजा को नया कप्तान बनाने का फैसला किया है।
जिसके बाद फैंस ने इस फैसले को समझते हुए जडेजा को लगातार आगामी सीजन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स टीम के अहम सदस्यों में से एक रह चुके सुरेश रैना ने भी सोशल मीडिया के जरिए रवींद्र जडेजा को नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए खुशी व्यक्त की।
सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, वह जडेजा को कप्तान बनाए जाने के फैसले से काफी खुश हैं क्योंकि वह टीम को आगे लेकर जाने की पूरी काबिलियत रखते हैं साथ वह मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं रैना के अनुसार जडेजा सभी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे।
रैना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मैं अपने भाई को लेकर इस खबर को सुनकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हैं। मैं जडेजा से बेहतर किसी दूसरे खिलाड़ी को नहीं सोच सकता जो फ्रेंचाइजी को आगे लेकर जाने का काम कर सकता है। रवींद्र जडेजा आपको नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे।
Absolutely thrilled for my brother. I can't think of anyone better to take over the reins of a franchise we both had grown up in. All the best @imjadeja . It's an exciting phase and I'm sure you will live up to all the expectations and love #yellow #csk #WhistlePodu
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) March 24, 2022
IPL के पहले सीजन से अभी तक CSK की कप्तानी धोनी ने ही की
बता दें कि जिस समय साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन खेला गया था, उस समय से लेकर अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी की जिम्मा महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर ही रही है। जिसमें उनके कार्यकाल के दौरान टीम ने 12 सीजन में से 4 बार खिताब को अपने नाम किया है। वहीं सिर्फ साल 2020 के सीजन को छोड़कर टीम प्रत्येक सीजन के प्लेऑफ तक पहुंचने में भी कामयाब रही है।
वहीं रवींद्र जडेजा को लेकर बात की जाए तो उन्हें इस टी-20 लीग का काफी अच्छा अनुभव हासिल है, जिसमें जडेजा ने अब तक खेले 200 IPL मैचों में बल्ले से जहां 2386 रन बनाए हैं, वहीं गेंद से 127 विकेट हासिल किए हैं। जडेजा साल 2012 के IPL सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने थे।