IPL 2022: आईपीएल से पहले मोईन अली को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मिली बड़ी राहत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: आईपीएल से पहले मोईन अली को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मिली बड़ी राहत

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च को मुंबई में होने जा रहा हैं।

Moeen Ali (Image Source: CSK Twitter)
Moeen Ali (Image Source: CSK Twitter)

गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 15वें सीजन के पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

आगामी आईपीएल (IPL) 2022 का आगाज होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली 24 मार्च को भारत पहुंच गए हैं। हालांकि, इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

दरअसल, वीजा मामले के कारण मोईन अली देरी से भारत पहुंचे हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने वीजा के लिए 28 फरवरी को आवेदन किया था, मगर 20 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उन्‍हें वीजा नहीं मिल पाया। हालांकि, मोईन अली 24 मार्च को भारत पहुंच गए हैं, और तीन दिनों के आवश्यक क्वारंटाइन में भी चले गए हैं।

आईपीएल 2022 से पहले भारत पहुंचे मोईन अली

आईपीएल (IPL) 2022 के लिए क्वारंटीन नियमों के अनुसार मोइन अली को कम से कम तीन दिन आइसोलेशन में रहना होगा, जिसके बाद ही वह CSK टीम के साथ जुड़ सकते हैं। 24 मार्च को मोईन अली चेन्‍नई फ्रेंचाइजी के होटल पहुंचे हैं, और तीन दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे, जिसका मतलब है वह टीम के 31 मार्च को खेले जाने वाले दूसरे मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध होंगे।

चेन्नचई सुपर किंग्स (CSK) ने ट्विटर पर मोईन अली की एक तस्वीर साझा कर स्टार ऑलराउंडर के CSK कैंप में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। आपको बता दें, मोईन अली को ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा के साथ सीएसके (CSK) ने रीटेन किया था। सीएसके (CSK) ने मोईन अली को 8 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। ऑलराउंडर ने पिछले सीजन 357 रन बनाए थे, और साथ ही 6 विकेट लेकर धाकड़ प्रदर्शन दिया था।

यहां देखे ट्वीटर पोस्ट –

close whatsapp