CSK फैंस के लिए बड़ी खबर, चोटिल दीपक चाहर ने शुरू की प्रैक्टिस - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK फैंस के लिए बड़ी खबर, चोटिल दीपक चाहर ने शुरू की प्रैक्टिस

मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ में खरीदा था।

Deepak Chahar (Photo Source: Instagram)
Deepak Chahar (Photo Source: Instagram)

आईपीएल 2022 से पहले गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा था जब उनके सबसे सफल गेंदबाज दीपक चाहर भारत के लिए मैच खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि अगर दीपक चाहर की चोट ज्यादा गंभीर हुई तो वह पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो सकते हैं, जो फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था।

लेकिन इस बीच चेन्नई के फैंस और कप्तान जडेजा के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के फैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की जिसमें दीपक चाहर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर बेहद खुश हुए और उन्हे उम्मीद है कि वो जल्द ही चेन्नई के खेमे के साथ जुडेंगे।

आईपीएल शुरू होने से पहले दीपक बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में चेन्नई सुपर किंग्स की सफलताओं में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे और जब तक वो पूरी तरह से फिट नहीं हो जाते हैं उन्हें तब तक NCA में रहना होगा।

यहां देखिए दीपक चाहर का वो वीडियो

दीपक चाहर चेन्नई के लिए नई गेंद से विकेट निकालने की कला में माहिर खिलाड़ी हैं और निचले क्रम में उनकी बल्लेबाजी भी टीम को काफी फायदा पहुंचाती है। चेन्नई सुपर किंग्स को अब शुरुआती मुकाबलों में दीपक चाहर की जगह किसी विदेशी गेंदबाज के सहारे ही उतरना पड़ेगा।

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स नए कप्तान रवींद्र जडेजा की अगुवाई में शनिवार को आईपीएल 15 के उद्घाटन मुकाबले  में कोलकाता नाईट राइडर्स से भिड़ेगी। यहां उनका मुख्य लक्ष्य अपने खिताब को बरकरार रखने का होगा। वहीं कोलकाता भी इस सीजन अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में इस मुकाबले में उतरेगा।

close whatsapp