IPL 2022: देखिए वीडियो- वेंकटेश अय्यर को आउट करने के बाद ड्वेन ब्रावो ने अनोखे अंदाज में मनाया जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: देखिए वीडियो- वेंकटेश अय्यर को आउट करने के बाद ड्वेन ब्रावो ने अनोखे अंदाज में मनाया जश्न

फैंस ड्वेन ब्रावो के चैंपियन उत्सव के आदी हैं, लेकिन इस बार ऑलराउंडर ने अपने नए और अनोखे उत्सव के साथ सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

Dwayne Bravo and Venkatesh Iyer (Image Source: BCCI/IPL)
Dwayne Bravo and Venkatesh Iyer (Image Source: BCCI/IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनुभवी ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने 26 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें संस्करण के पहले मैच में वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को आउट करने के बाद एक अनोखा जश्न मनाया।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल (IPL) 2022 का पहला मैच विंटेज खिलाड़ियों का था, खासकर सीएसके (CSK) कैंप के लिए, क्योंकि उनके अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (50) अपने शानदार अर्धशतक की मदद से फ्रेंचाइजी को एक सम्मानीय स्कोर तक ले गए। वहीं ड्वेन ब्रावो ने सीएसके (CSK) के लिए गेंद से शानदार प्रदर्शन दिया। अनुभवी ऑलराउंडर ने वेंकटेश अय्यर (16),नितीश राणा (21) और सैम बिलिंग्स (25) जैसे लय वाले बल्लेबाजों को आउट किया।

हालांकि, ड्वेन ब्रावो और एमएस धोनी के प्रयास सीएसके (CSK) के लिए कम पड़ गए, क्योंकि केकेआर (KKR) ने चेन्नई को छह विकेट से हराकर आईपीएल (IPL) 2022 में विजयी शुरुआत की। हालांकि, ड्वेन ब्रावो ने CSK के फैंस का बखूबी मनोरंजन किया। दरअसल, वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर अपने अनूठे उत्सव शैली के लिए जाने जाते है, लेकिन 26 मार्च को उन्होंने अपने सिग्नेचर अंदाज को छोड़ एक अलग ही अंदाज में फैंस को लुभाया।

ड्वेन ब्रावो ने अपने जश्न मनाने के अनोखे अंदाज से खींचा फैंस का ध्यान

यह घटना KKR की पारी के 7वें ओवर की है, जब ड्वेन ब्रावो ने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर खतरनाक वेंकटेश अय्यर को ऑफ स्टंप के काफी वाइड पिच पर पूरी डिलीवरी  डाली। जिसके बाद KKR के बल्लेबाज ने कवर के माध्यम से ब्रावो की धीमी गति से फेंकी गई गेंद को जोर से मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बाहरी किनारे को ले गई और सीधे एमएस धोनी के दस्ताने में चली गई, जिन्होंने स्टंप के पीछे कोई गलती नहीं की।

एमएस धोनी ने बड़ी सफाई से वेंकटेश अय्यर का कैच पकड़ लिया और युवा बल्लेबाज को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया। अब  ड्वेन ब्रावो के विकेट लेने पर क्या होता है ये तो सभी क्रिकेट फैंस जानते हैं। जैसे ही इस दिग्गज ऑलराउंडर ने वेंकटेश अय्यर को आउट किया, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट फैंस उनके जश्न का इंतजार कर रहे थे और उन्होंने भी फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया।

जबकि फैंस ड्वेन ब्रावो के चैंपियन उत्सव के आदी हैं, ऑलराउंडर ने इस बार अपने नए और अनोखे उत्सव के साथ सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। ब्रावो ने आईपीएल (IPL) 2022 के अपने पहले विकेट का जश्न अपने नए गाने “नंबर वन” के डांस मूव्स के साथ मनाया।  दो बार के टी-20 वर्ल्ड कप विजेता को अपनी तर्जनी उंगली को हवा में घुमाते हुए और दाहिने हाथ से कमर को हिलाते हुए वेंकटेश अय्यर के विकेट का जश्न मानते हुए देखा गया।

ब्रावो के जश्न मनाने का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, और खुद आईपीएल (IPL) ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका एक वीडियो साझा किया है। आईपीएल (IPL) ने कैप्शन ने लिखा: “नया सीजन और ड्वेन ब्रावो की ओर से नया सेलिब्रेशन।”

यहां देखे वीडियो –

close whatsapp