'3 हजार की टिकट, कम से कम अच्छी सीट तो देते'- कुछ इस अंदाज में फैंस कर रहे हैं ब्रेबोर्न स्टेडियम की आलोचना - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘3 हजार की टिकट, कम से कम अच्छी सीट तो देते’- कुछ इस अंदाज में फैंस कर रहे हैं ब्रेबोर्न स्टेडियम की आलोचना

आईपीएल का दूसरा मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था।

Cricket Stadium Chairs. (Photo Source: Twitter/Sanchit Desai)
Cricket Stadium Chairs. (Photo Source: Twitter/Sanchit Desai

इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया जहां पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस और मजबूत दिखने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने थी। हालांकि स्टेडियम के अंदर मैच देख रहे प्रशंसकों ने बैठने की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है और ब्रेबोर्न स्टेडियम की जमकर आलोचना की है।

आईपीएल में इस बार सीमित मात्रा में दर्शकों को आने की अनुमति दी गई है, और इस मैच को देखने के लिए भी अच्छी तादाद में दर्शक मैच देखने के लिए पहुंचे। इस मैच में दर्शकों के बैठने के लिए प्लास्टिक की कुर्सियां दी गई थी। यह बात एक फैन को बिलकुल पसंद नहीं आया। उसने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ब्रेबोर्न स्टेडियम के एक कुर्सी की तस्वीर खींच कर शेयर की है और प्रबंधन की जमकर आलोचना की है।

एक फैन ने तस्वीर साझा करते हुए केप्शन में लिखा है कि, “3 हजार की टिकट देकर कम से कम अच्छी सीट तो दे देते।” जैसे ही फैन ने ट्विटर पर ये फोटो को ट्विटर साझा किया, ये पोस्ट महज कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखिए ब्रेबोर्न स्टेडियम का वो पोस्ट

चर्च गेट एंड और पवेलियन एंड नाम के स्टैंडों के साथ स्टेडियम में कुल 20,000 दर्शकों की क्षमता है। स्टेडियम की स्थापना 1937 में हुई थी और इसका नाम बॉम्बे के पूर्व गवर्नर लॉर्ड ब्रेबोर्न के नाम पर रखा गया था। स्टेडियम की आधारशिला मई 1936 में रखी गई थी और इस परियोजना को पूरा होने में लगभग एक वर्ष से अधिक का समय लगा था।

प्रबंधन के साथ लगातार टिकट संबंधी विवादों के कारण, बॉम्बे क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने ब्रेबोर्न स्टेडियम से लगभग 700 मीटर दूर प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम का निर्माण किया। वानखेड़े स्टेडियम का निर्माण पूरा होने के बाद, ब्रेबोर्न स्टेडियम का उपयोग केवल प्रथम श्रेणी के मैचों के लिए किया जाता है।

हालांकि, हाल के वर्षों में, ब्रेबोर्न स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले गए हैं। इसी तरह, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वानखेड़े और डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई सहित आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए इस स्टेडियम को तीसरे स्थान के रूप में घोषित किया था।

close whatsapp