IPL के सामने PSL को कुछ भी नहीं मानते हैं दानिश कनेरिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL के सामने PSL को कुछ भी नहीं मानते हैं दानिश कनेरिया

दानिश कनरिया ने बताया आखिर क्यों पीएसएल से बड़ा है आईपीएल।

Danish Kaneria
Danish Kaneria. (Photo by RIZWAN TABASSUM/AFP via Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग को वर्तमान में दो सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी-क्रिकेट लीग के रूप में देखा जाता है। दोनों के बीच हमेशा तुलना होती रही है। प्रत्येक क्रिकेटर, जो दोनों लीग टूर्नामेंटों के लिए खेलता है, उनसे हमेशा एक सामान्य प्रश्न पूछा जाता है कि कौन सी लीग बेहतर है- आईपीएल या पीएसएल और इस सवाल का जवाब देने के वक्त वो भी दुविधा में रहते हैं।

इस सवाल को लेकर हमेसा पूर्व क्रिकेटरों के बीच बहस होते रहती है, हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी दोनों लीग की तुलना करते हुए अपनी राय दी है और आईपीएल-पीएसएल बहस पर अपने विचार रखे हैं। अनुभवी खिलाड़ी ने तो न तो आईपीएल खेला है और न ही पीएसएल, लेकिन उन्होंने दोनों लीग की तुलना करते हुए काफी कुछ कहा है।

दानिश कनेरिया ने जमकर की आईपीएल की तारीफ

आईपीएल ने क्रिकेट बिरादरी से कई बड़े खिलाड़ियों को जन्म दिया है, और कनेरिया ने इंडियन प्रीमियर लीग की प्रशंसा करते हुए इसे ‘पेशेवर’ लीग कहा है। वहीं उन्होंने पीएसएल के मामले में बिल्कुल विपरीत बयान दिया है और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को टूर्नामेंट के असाधारण प्रदर्शन का समर्थन नहीं करने के लिए ‘अनप्रोफेशनल’ लीग कहा है।

हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से दानिश कनेरिया ने कहा कि, “एक पेशेवर टूर्नामेंट होने के नाते आईपीएल भारतीय क्रिकेट को कई प्रतिभाएं प्रदान कर रहा है। और यह हर गुजरते मौसम के साथ बेहतर और बेहतर होता जा रहा है जबकि पीएसएल पाकिस्तान क्रिकेट के लिए मुश्किल से कुछ कर पा रहा है।”

दानिश कनेरिया ने आगे कहा कि, “अगर कोई खिलाड़ी पीएसएल में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के गैर-पेशेवर रवैये से उसके राष्ट्रीय टीम में आने की संभावना कम हो जाती है। आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें सभी क्रिकेटर खेलना चाहते हैं। आप देखिए, दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में खेलने के लिए अपनी नेशनल टीम से छुट्टी की मांग की थी।”

close whatsapp