मैच के बाद तमीज भूले राहुल तेवतिया, गुस्से में करने लगे इशारे - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैच के बाद तमीज भूले राहुल तेवतिया, गुस्से में करने लगे इशारे

गुजरात को जीताने के बाद गुस्से में दिखे राहुल तेवतिया।

Rahul Tewatia (Image Credit- BCCI\IPL)
Rahul Tewatia (Image Credit- BCCI\IPL)

जब भी आप धाकड़ बल्लेबाज राहुल तेवतिया का नाम सुनते हैं, तो आपको हवाई यात्रा करते हुए गेंद दिखाई जरूर देती होगी। जी हां, राहुल तेवतिया के खेलने का तरीका ही कुछ ऐसा ही है, जहां वो हर गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुछ राहुल ने कल अपनी नई टीम यानी की गुजरात के लिए भी किया और टीम को जीत का ताज पहनाया। लेकिन मैच के बाद तेवतिया कुछ ऐसा कर गए, जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया।

राहुल तेवतिया ने गुस्से में किए इशारे

कल आईपीएल में गुजरात और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया, जहां इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल की टीम ने स्कोर बोर्ड पर 158 रन लगा दिए। जिसके जवाब में गुजरात की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को लगातार झटके लगते रहे। लेकिन बाद में हार्दिक पांड्या और मिलर ने मिलकर टीम को संभाला, वहीं टीम को जीत दिलाने का राहुल तेवतिया और अभिनव मनोहर की शानदार पारियों ने किया। तेवतिया ने 24 गेंदों पर 40 रन ठोक डाले, मनोहर ने 7 गेंदों पर 15 रन बना दिए।

*गुजरात को जीताने के बाद गुस्से में दिखे राहुल तेवतिया।
*मैच खत्म होने के बाद गुस्से में किसी को घूरते नजर आए तेवतिया।
*बाद में जर्सी पर बने गुजरात के लोगो की तरफ भी किया राहुल ने इशारा।
*इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है राहुल का ये वीडियो।

आप भी देखें गुस्से वाला वीडियो

2020 में बटोरी थी बल्लेबाज ने सुर्खियां

साल 2020 का पूरा आईपीएल यूएई में खेला गया था, उस दौरान पंजाब और राजस्थान के मैच में तेवतिया ने सुर्खियां बटोरी थी। जहां इस मैच में राजस्थान के लिए खेलते हुए तेवतिया ने शेल्डन कॉटरेल को एक ओवर में 5 छक्के जड़ दिए थे और टीम को मैच जीता दिया था। जिसके बाद इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में भी एंट्री हुई थी, लेकिन खराब फिटनेस के कारण ये खिलाड़ी अपना डेब्यू नीली जर्सी में नहीं कर पाया था।

close whatsapp