आईपीएल से नाम वापस लिया तो मिलेगी सजा! BCCI जल्द लेगा ये बड़ा फैसला - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल से नाम वापस लिया तो मिलेगी सजा! BCCI जल्द लेगा ये बड़ा फैसला

सूत्र ने बताया बीसीसीआई (BCCI) खिलाड़ियों पर बैन लगाने के लिए एक निति बनाने पर काम कर रहा है!

IPL Trophy. (Photo Source: IPL/BCCI)
IPL Trophy. (Photo Source: IPL/BCCI)

दुनिया की सबसे बड़ी और अमीर क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), से बिना किसी ठोस कारण नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक नया नियम बनाने पर काम कर रहा हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की हालिया बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई।

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन का का आगाज हो चुका है। इस बार भी जारी आईपीएल (IPL) 2022 में दुनिया भर के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आईपीएल (IPL) 2022 मेगा ऑक्शन में सभी दस फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसाया, लेकिन प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ी तो चोट के चलते बाहर हो गए, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों ने थकान या बिना ठोस कारण लीग से बाहर होना का फैसला लिया।

आईपीएल से हटे तो मिलेगी सजा

आईपीएल (IPL) ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद प्रतियोगिता से पीछे हटने वाले विदेशी क्रिकेटरों की संख्या पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ी है, जिससे टीमों के गणित बिगड़ जाते है। ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) ऐसे ही खिलाड़ियों पर लगाम कसने की तैयारी कर रहा है।  बीसीसीआई (BCCI) एक ऐसी नीति लाने की योजना बना रहा है, जो खिलाड़ियों को बिना किसी वैध कारण के आईपीएल (IPL) से बाहर होने से रोकेगी। मामूली कारणों से आईपीएल (IPL) से नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों को वॉच लिस्ट में डाला जा सकता है।

Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल (IPL GC) के एक सदस्य ने कहा: “आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की फ्रेंचाइजियों के प्रति जिम्मेदारी है, वे उनके स्टेकहोल्डर हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजियां कई योजनाओं के बाद ऑक्शन में एक खिलाड़ी के लिए बोली लगाते हैं। अगर कोई खिलाड़ी बाहर होता है तो उनकी गणना गड़बड़ा जाती है, वह भी मामूली कारणों से। यह टीमों के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा करता हैं।”

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने आगे बताया बीसीसीआई (BCCI) ऐसे खिलाड़ियों पर बैन लगाने की निति बनाने पर विचार कर रहा है, जो मामूली कारणों से आईपीएल (IPL) से नाम वापस ले लेते है।  सूत्र ने आगे कहा: “यह कोई व्यापक नीति नहीं होगी कि हर कोई जो आईपीएल से बाहर हो गया है, उसे एक निश्चित वर्षों के लिए आईपीएल में आने से रोका जाएगा। यह मामला-दर-मामला के आधार पर होगा और कार्रवाई शुरू होने से पहले उन खिलाड़ियों पर रिसर्च की जाएगी कि क्या कारण वास्तविक है।”

close whatsapp