रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

फाफ डु प्लेसिस ने पिछले मुकाबले में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था।

Kolkata Knight Riders. (Photo Source: IPL/BCCI)
Kolkata Knight Riders. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन का आगाज होने के साथ जहां कुछ टीमों ने जीत के साथ शुरुआत की वहीं कुछ को हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन का 6वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच में खेला जाएगा। जहां RCB की टीम को सीजन के अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं KKR की टीम ने गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मुकाबले में शानदार तरीके से मात देते हुए जीत के साथ आगाज किया। जिसमें RCB टीम की हार को लेकर बात की जाए तो बल्लेबाजी में टीम ने शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक का स्कोर बनाया था, लेकिन गेंदबाजों के उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन ना करने की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

वहीं दूसरी तरफ KKR की टीम को लेकर बात की जाए तो उनके गेंदबाजों खासकरके उमेश यादव के प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया। जिसके दम पर KKR ने चेन्नई सुपर किंग्स को कम स्कोर पर रोकते हुए उसका आसानी से पीछा किया और शानदार तरीके से सीजन का आगाज किया। जिसके बाद अब उनकी नजर इसी लय को बरकरार रखने पर होगी।

मैच जानकारी:

मैच 6 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

स्थान – डॉक्टर डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, मुंबई

दिन और समय – 30 मार्च को भारतीय समयानुसार 7:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट:

इस मैदान को लेकर बात की जाए तो यहां पर बड़ा स्कोर बनाना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं रहा है क्योंकि यहां की बाउंड्री बाकी मैदान से थोड़ा बड़ी हैं। वहीं पिच पर घास अधिक होने की वजह से स्पिन गेंदबाजों को अधिक मदद नहीं मिलेगी। यहां पर औसत स्कोर की बात की जाए तो वह 165 के आसपास रहा है। वहीं यहां पर कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना का फैसला लेना अधिक पसंद करता है।

संभावित अंतिम एकादश:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

पहले मुकाबले में RCB टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था, वहीं गेंदबाजों ने जरूर निराश किया। लेकिन इसके बावजूद टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के साथ उतरने का फैसला कर सकती है, ताकि गेंदबाजों को एकबार फिर से खुद को साबित करने का मौका दिया जा सके।

संभावित एकादश – फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, अकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले मुकाबले से ही अपने इरादो को जाहिर कर दिया था, जिसमें टीम ने सभी विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक आसान जीत को अपने नाम किया। ओपनिंग में अजिंक्य रहाणे ने जिस तरह से पहले मैच में अपनी भूमिका को निभाया टीम को आने वाले मैचों में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

संभावित एकादश – वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शैल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।

संभावित Dream11 टीम:

दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस (उप-कप्तान), विराच कोहली, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल।

close whatsapp