कमेंट्री वाले सुरेश रैना का स्वैग सातवें आसमान पर है बॉस - क्रिकट्रैकर हिंदी

कमेंट्री वाले सुरेश रैना का स्वैग सातवें आसमान पर है बॉस

रील में रैना का नजर आ रहा है स्टाइलिश लुक।

Suresh Raina (Photo Source: Instagram)
Suresh Raina (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना इस दिनों कमेंट्री के मैदान पर अपने नाम को बुलंद कर रहे हैं, IPL मेगा ऑक्शन में ना बिकने का गम वो भूला चुके हैं और जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। वहीं फैन्स को भी रैना का कमेंट्री वाला अवतार काफी पसंद आ रहा है और वो मिस्टर आईपीएल की हिंदी सुनने के लिए बेताब रहते हैं। तो दूसरी ओर रैना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो चुके हैं और पूरे स्वैग में नजर रहे हैं, इस कड़ी में उनका एक वीडियो सामने आया है।

कमेंट्री करने के बाद सुरेश रैना का टशन पूरा बदल गया

सालों से सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे, साल 2020 के आईपीएल में वो यूएई पहुंच भी गए थे लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही वो लौट आए। जिसके बाद वो 2020 में लीग खेलते हुए नजर नहीं आए और इसे लेकर काफी बवाल भी हुआ, लेकिन साल 2021 के लिए टीम ने उन्हें छोड़ा। वहीं साल 2022 के मेगा ऑक्शन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला और रैना को चेन्नई टीम ने नहीं खरीदा, साथ ही बाकी की 9 टीमें भी इस खिलाड़ी से दूर ही रही।

*सुरेश रैना ने साझा की एक नई इंस्टाग्राम रील।
*इस रील में रैना का नजर आ रहा है स्टाइलिश लुक।
*वीडियो में स्टूडियो के अंदर एंट्री करते दिखाई रहे हैं रैना।
*कमेंट्री करने के साथ काफी बदल गए हैं मिस्टर आईपीएल।

मिस्टर आईपीएल का नया वीडियो देखें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

धीरे-धीरे बढ़ रहा है लीग का रोमांच

वहीं अब हर दिन के साथ आईपीएल का रोमांच बढ़ता जा रहा है, जहां मुकाबले भी काफी दिलचस्प देखने को मिल रहे हैं। कभी किसी मैच में रनों की बारिश हो जाती है, तो कोई मैच लो स्कोरिंग होने के बावजूद भी रोमांचक हो जाता है। वहीं लीग में आज केएल राहुल की टीम का सामना CSK से होगा , जहां दोनों ही टीमों को पहली जीत की तलाश है।

close whatsapp