चेन्नई टीम से नहीं है शायद दीपक चाहर को मतलब, फोटोशूट में हैं व्यस्त
दीपक चाहर की मंगेतर ने इंस्टाग्राम पर साझा की एक तस्वीर।
अद्यतन - Apr 1, 2022 12:42 pm

चेन्नई टीम लगातार हार रही है, वहीं दूसरी ओर टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज दीपक चाहर की वापसी को लेकर कोई अपटेड नहीं आई है। साथ ही अब तक हुए 2 मैचों में चेन्नई टीम की गेंदबाजी में अनुभव की कमी साफ देखने को मिल रही है और नई गेंद से टीम के गेंदबाज वैसा कमाल नहीं दिखा पा रहे जैसा दीपक चाहर करते हैं। जिसका नतीजा साफ देखने को मिल रहा है, साथ जडेजा भी कप्तानी का दबाव नहीं झेल पा रहे हैं। इस बीच दीपक चाहर की एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
चेन्नई हार रही है और दीपक चाहर हंस रहे हैं!
दरअसल, दीपक चाहर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, उसके बाद वो श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे और वो रिहैब के लिए NCA चले गए थे। फिर खबरें आई थी की चाहर का इस साल आईपीएल खेलना भी मुश्किल है, लेकिन अब उनके अभ्यास के कुछ वीडियो सामने आए हैं। जिसके बाद सभी को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी जल्द ही चेन्नई के लिए खेलता हुआ नजर आएगा और टीम को मुश्किल दौर से बाहर निकालेगा।
*दीपक चाहर की मंगेतर ने इंस्टाग्राम पर साझा की एक तस्वीर।
*तस्वीर में दीपक और जया भारद्वाज आ रहे हैं अलग लुक में नजर।
*साथ ही इस तस्वीर के कैप्शन में जया भारद्वाज ने बनाया है दिल।
*तेज गेंदबाद के फैन्स को काफी पसंद आ रही है ये तस्वीर।
इंस्टाग्राम पर जया ने साझा की ये तस्वीर
टीम ने चाहर को मोटी रकम में खरीदा है
टीम इंडिया से खेलते हुए दीपक चाहर ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल किया है, जिसका फायदा उन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन में हुआ था। जहां चेन्नई की टीम ने इस तेज गेंदबाज को काफी मोटी रकम में अपने नाम किया था, दीपक को कुल 14 करोड़ में CSK ने अपने साथ जोड़ा है।