मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेले जाने वाले IPL 2022 सीजन के 9वें लीग मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेले जाने वाले IPL 2022 सीजन के 9वें लीग मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

दोनों ही टीमों के पास स्पिन विभाग में काफी अधिक मजबूती देखने को मिल रही है।

Rajasthan Royals. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rajasthan Royals. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 9वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में मुंबई के डॉक्टर डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। 5 बार IPL खिताब को अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन की शुरुआत बेहतर नहीं रही जिसमें उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने तो काफी शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन गेंदबाजों की गलती की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अब मुंबई की नजर इस अहम मुकाबले में जीत पर होगी। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सीजन की शुरुआत काफी शानदार तरीके से करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की थी।

मैच जानकारी:

मैच 9 – मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

स्थान – डॉक्टर डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, मुंबई

दिन और समय – 2 अप्रैल को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट

पिच को लेकर बात की जाएगा अभी तक यहां पर 2 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है, ताकि बाद में आसानी से लक्ष्य का पीछा किया जा सके।

संभावित अंतिम एकादश:

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस टीम की इस मैच को लेकर संभावित एकादश को लेकर बात की जाए तो उसमें नंबर-3 पर सूर्यकुमार यादव की वापसी होना निश्चित है, जो अब पूरी तरह से फिट होकर फिर से खेलने के लिए तैयार हैं।

संभावित एकादश – रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टिमाल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।

राजस्थान रॉयल्स

इस मुकाबले को लेकर राजस्थान रॉयल्स टीम की बात की जाए तो उसमें किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं दिख रही। जिसमें टीम के लिए पहले मैच में गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों ने शानदार भूमिका अदा की थी।

संभावित एकादश – जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पद्दिकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, नाथन कुल्टर नाइल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट।

संभावित Dream11 टीम:

जॉस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), इशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), देवदत्त पद्दिकल, तिलक वर्मा, डेनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, मुरुगन अश्विन।

close whatsapp