रोहित शर्मा ने बताया अपने फेवरेट फुटबॉलर का नाम, स्पेनिश लीग से जुड़े कुछ यादें भी साझा किए
रोहित शर्मा स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा के लिए भारत के आधिकारिक राजदूत हैं।
अद्यतन - Apr 6, 2022 5:06 pm

रोहित शर्मा न केवल सभी प्रारूपों में टीम इंडिया के कप्तान हैं बल्कि वह ला लीगा के लिए भारत के आधिकारिक राजदूत भी हैं। 34 वर्षीय रोहित 34 स्पेनिश फुटबॉल लीग के लिए कंटेंट का प्रचार कर रहे हैं और लंबे समय से फुटबॉल की दुनिया के दो बड़े क्लब रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच एक मैच को देखने के लिए 2020 में यूरोप की यात्रा कर चुके हैं।
इस बीच रोहित ने अपने पसंदीदा फुटबॉलर का भी नाम बताया, उन्होंने कहा कि, जिनेदिन जिदान उनके फेवरेट फुटबॉलर हैं। पूर्व रियल मैड्रिड फुटबॉलर दुनिया के विभिन्न बड़े क्लबों के लिए खेले थे और फ्रांस के लिए चार विश्व कप का हिस्सा थे। आक्रामक मिडफील्डर ने अपने खेल के दिनों के बाद, अपने पूर्व क्लब रियल मैड्रिड के लिए प्रबंधक के रूप में काम किया और फ्रांसीसी ने 1998 में बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीता।
मैं ला लीगा के साथ और यादगार लम्हों को बनाना चाहता हूं: रोहित शर्मा
इस बीच एनडीटीवी के हवाले से रोहित शर्मा ने कहा कि, “कोरोना से पहले 2020 में एल क्लासिको में मैं लाइव मैच देखने गया था। मैड्रिड में हमने रियाल मैड्रिड और बार्सिलोना का मैच देखा था। वह मेरी ला लीगा की अब तक की सबसे शानदार याद है। मैं ला लीगा के साथ और यादगार लम्हों को बनाना चाहता हूं। लेकिन हमें भी आजकल काफी मैच खेलने होते हैं और पाबंदियों के कारण हम ट्रैवल भी नहीं कर सकते।”
रोहित वर्तमान में आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं, और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेम में 31 गेंदों में 42 रन बनाकर शुरुआत की। हालांकि, वह दूसरे गेम में सिर्फ 10 रन पर आउट हो गए और 6 अप्रैल (बुधवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अगले मैच में एक बड़े स्कोर की तलाश करेंगे।
अगर रोहित एंड कंपनी ये मुकाबला भी हार जाती है तो उनके लिए आने वाले समय में वापसी करना आसान हो होगा। इस मुकाबले से पहले टीम के लिए एक अच्छी खबर ये है कि टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अगले मैच से प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं।