देखिए वीडियो: कैसे आरसीबी के खिलाड़ियों ने अपने नए एंथम सॉन्ग पर मनाया जश्न
आईपीएल के इतिहास में आज तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है आरसीबी।
अद्यतन - Apr 8, 2022 8:09 pm

क्रिकेट में एक अच्छी जीत हमेशा एक बेहतर जश्न का डिमांड करती है और कुछ इसी तरह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना पिछला मुकाबला जीतने के बाद अपने ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाया और उसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की और सभी का दिल जीत लिया। जश्न के दौरान आरसीबी ने जिस गाने पर डांस किया उसे डेविड विली ने लिखा था।
यह कप्तान फाफ डु प्लेसिस थे, जिन्होंने हरफनमौला खिलाड़ी से कुछ ऐसा लिखने का अनुरोध किया, जो टीम को सबसे बुरे वक्त से लेकर अच्छे वक्त में खुशियों से गुलजार कर दे। कप्तान ने इस दौरान मुस्कुराते हुए कहा कि यह आरसीबी टीम के गीत की शुरुआत थी और सब लोग उस गाने की धुन को गुनगुना रहे थे।
हालांकि वह इसके साथ ठीक था क्योंकि यह सिर्फ शुरुआत थी और चीजें बेहतर और बेहतर होने वाली हैं। वह यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि सफलताओं का जश्न जोर शोर से मनाया जाए। वह चाहते थे कि उनकी टीम के खिलाड़ी राजस्थान के खिलाफ मिले जीत का जश्न बेहतर तरीके से मनाए।
यहां देखिए आरसीबी के खिलाड़ियों का जश्न मनाने का वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)
आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। उस मैच में टीम के गेंदबाज से लेकर बल्लेबाज तक हर खिलाड़ी ने टीम की जीत में एक अहम भूमिका निभाई थी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उस मैच में 169 रन बनाए थे।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर को उनके सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। हालांकि उस मैच आरसीबी का मिडिल आर्डर फेल रहा था लेकिन दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद के बीच हुई साझेदारी ने आरसीबी को उस मुकाबले में आसानी से जीत दिलाई। बंगलौर का अब अगला मुकाबला 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा।