हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने मैदान पर मचाया खूब बवाल
आईपीएल 2022 में गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक।
अद्यतन - अप्रैल 9, 2022 1:43 अपराह्न

क्रिकेटर्स और उनकी वाइफ अक्सर खबरों में रहती हैं, इस कड़ी में हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा भी सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल के वीडियो काफी वायरल होते हैं, साथ हार्दिक काफी बार नताशा के साथ क्यूट तस्वीरों को साझा करते हैं। वहीं इस बार के आईपीएल में हार्दिक गुजरात के कप्तान है और उनकी पत्नी नताशा गुजरात का हर मैच देखने पहुंच रही है और टीम का उत्साह बढ़ा रही हैं।
हार्दिक की टीम के जीतने पर जमकर झूमी पत्नी नताशा
आईपीएल की नई टीम यानी की गुजरात मैदान पर जमकर गरज रही है, टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में टीम ने जीत की कहानी लिखी है। वहीं कल रात टीम ने पंजाब के खिलाफ मैच खेला था, जो आखिरी गेंद तक गया और राहुल तेवतिया ने इसी आखिरी गेंद पर टीम को छक्का मार के जीत दिला दी। जिसके बाद गुजरात टीम के फैन्स खुशी से झूम उठे और मैदान पर जमकर जश्न मनाने लगे।
*आईपीएल 2022 में गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक।
*हार्दिक की टीम ने इस बार पंजाब टीम को दी मात।
*जीत के बाद हार्दिक की पत्नी नताशा ने जमकर मनाया जश्न।
*नताशा के जश्न मनाने का वीडियो अब तेजी से हो रहा है वायरल।
एक नजर डाले उस वीडियो पर भी
#RahulTewatia hit two sixes off the last 2 balls as Gujarat Titans beat Punjab Kings by 6 wickets. Last ball six was as good as it could get. There was a time when Miandad’s last ball six was a phenomenon for decades. These days, it’s a routine. T20 cricket at its best. #IPL2022 pic.twitter.com/XpUFtfSWEj
— Danish (@Danish_Bhutto) April 8, 2022
अपने परिवार के साथ हार्दिक ने कुछ समय पहले डाली थी एक तस्वीर
पंजाब को आखिरी गेंद पर हरा दिया
वहीं कल के मैच में रोमांच का ग्राफ एक दम हाई था, जिसमें पंजाब को आखिरी गेंद पर हार मिली। गुजरात को आखिरी 2 गेंदों पर 12 रन चाहिए थे, जहां टीम की तरफ से राहुल तेवतिया ने इन दोनों गेंदों पर छक्का जड़कर टीम को जीता दिया और टीम ने जीत की हैट्रिक लगा दी। तो दूसरी ओर ओडियन लगातार 2 छक्के खाने के बाद काफी हताश और गए और घुटनों के बल मैदान पर बैठ गए।