दो मैचों में अर्धशतक लगाकर शुभमन गिल ने जीता अपने कप्तान का दिल, हार्दिक ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

दो मैचों में अर्धशतक लगाकर शुभमन गिल ने जीता अपने कप्तान का दिल, हार्दिक ने दिया बड़ा बयान

पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेलने के लिए शुभमन गिल को मिला था प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड।

Shubman Gill In Gujarat Titans (Photo Source: Twitter)
Shubman Gill In Gujarat Titans (Photo Source: Twitter)

गुजरात टाइटन्स (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 8 अप्रैल (शुक्रवार) को पंजाब किंग्स के खिलाफ 59 गेंदों पर उनके 96 रनों की पारी खेली। हालांकि वो अपने शतक से जरूर चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी से गुजरात की जीत सुनिश्चित कर दी। मैच के आखिरी ओवर में GT को 19 रनों की जरूरत थी और ऑलराउंडर राहुल तेवतिया के अंत के दो गेंदों में दो छक्के की बदौलत गुजरात मैच को जीतने में कामयाब रहा।

मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने सलामी बल्लेबाज गिल की शानदार पारी की जमकर तारीफ की और साथ ही में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाजों को भी सराहा। कप्तान ने दूसरे विकेट के लिए गिल के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी करने के लिए युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन की भी खूब प्रशंशा की।

शुभमन गिल की बल्लेबाजी को लेकर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान

मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि, “यह मैच तो पंजाब की टीम का ही था, मेरी पूरी सहानभूति उनकी टीम के साथ है। गिल ने भी अपनी मौजूदगी बताई है। साई सुदर्शन ने जो पार्टनरशिप की थी, उसे भी बड़ा क्रेडिट जाता है। उसी ने हमें खेल में बनाए रखा। मैं हर मैच के साथ बेहतर होता जा रहा हूं। मैं थक रहा हूं क्योंकि मुझे 4 ओवर गेंदबाजी करने की आदत नहीं है। हालांकि मैं बेहतर हो रहा हूं।”

आपको बता दें कि, आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले गिल को गुजरात ने 8 करोड़ में अनुबंधित किया गया था। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना खाता खोलने में विफल रहने के बाद, गिल ने अगले दो मैचों में वापसी की और शानदार अर्धशतक जड़ा। इस मैच में 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड एक बार फिर नाकाम रहे।

हालांकि गिल ने बल्ले से अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी। उन्होंने डेब्यू कर रहे सुदर्शन के साथ, शतकीय साझेदारी की और गुजरात को मैच में बनाए रखा। सुदर्शन 30 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं हार्दिक पांड्या की प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें 36 रन देकर एक विकेट भी झटका। बल्लेबाजी में भी हार्दिक चौथे नंबर पर आए और उन्होंने 18 बॉल पर ताबड़तोड़ तरीके से 27 रन बनाए।

close whatsapp