निकोलस पूरन का नहीं लग रहा है क्रिकेट खेलने में मन, अब कर रहे हैं ये काम!
मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने पूरन को 10.75 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था।
अद्यतन - Apr 11, 2022 3:26 pm

पिछले साल से आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद एक ऐसी टीम रही है, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आई है। चाहे वो 2021 का सीजन हो या 2022 का टीम दोनों साल अपने खराब प्रदर्शन के कारण आलोचकों के निशाने पर रही है। 2022 में भी अब तक सनराइजर्स का सफर अब तक कुछ खास नहीं रहा है, उन्हें तीन में से दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
इस सीजन अब तक उनकी टीम के खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन भी नहीं कर पाए हैं, चाहे वो बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी टीम का कोई भी खिलाड़ी अभी तक फॉर्म में नजर नहीं आया है। हालांकि टीम ने सीएसके के खिलाफ इस सीजन की पहली जीत जरूर दर्ज की लेकिन उससे पहले वाले दो मुकाबलों में हैदराबाद का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा।
इस बीच SRH के फैंस और कप्तान केन विलियमसन यही उम्मीद कर रहे होंगे की आने वाले मैचों में टीम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर, जीत के लय को बरकरार रखें लेकिन उनके कुछ स्टार खिलाड़ी गेंद और बल्ले छोड़कर किसी और ही चीज का अभ्यास कर रहे हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर निकोलस पूरन का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो आतिफ असलम का गाना ‘तू जाने ना’ गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो खुद सनराइजर्स हैदराबाद को फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की और उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।
यहां देखिए निकोलस पूरन का वो वीडियो
बता दें कि हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने निकोलस पूरन को मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन ये कैरैबियाई विकेटकीपर बल्लेबाज अब तक अपने बल्ले से कुछ खास कमल नहीं कर पाया है। पूरन ने अब तक टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करते हुए तीन मैचों में 0, 34 और 5 का स्कोर बनाया है। सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ है।