'अगर मैं BCCI होता तो.....'- उमरान मालिक के भविष्य को लेकर माइकल वॉन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘अगर मैं BCCI होता तो…..’- उमरान मालिक के भविष्य को लेकर माइकल वॉन

उमरान मलिक को आईपीएल 2022 से पहले SRH ने रिटेन किया था।

Michael Vaughan & Umran Malik (Photo Source: Twitter)
Michael Vaughan & Umran Malik (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने भविष्यवाणी की है कि एक्सप्रेस तेज गेंदबाज उमरान मलिक जल्द ही भारत के लिए खेलेंगे। वॉन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी सलाह दी है कि वह अपने कौशल को विकसित करने के लिए तेज गेंदबाज को काउंटी क्रिकेट में खेलने दें। बता दें कि उमरान मलिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि ऑरेंज आर्मी ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले उमरान को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2021 में 151.03 किमी / घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जो पिछले संस्करण में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद थी।

ट्विटर पर ट्वीट करते हुए माइकल वॉन ने लिखा कि, उमरान मलिक भारत के लिए क्रिकेट जल्द ही खेलेंगे, अगर BCCI की जगह मैं होता तो मैं उन्हें और बारीकियों को सीखने के लिए मौजूदा सत्र में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए भेज देता।

यहां देखिए उमरान मालिक को लेकर माइकल वॉन का वो ट्वीट

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2022 में अब तक तीन विकेट लिए हैं, लेकिन वह जिस रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं उसे देखकर लगता है कि, वह निश्चित रूप से निकट भविष्य में टीम इंडिया के लिए खेलने के प्रमुख दावेदार हैं। 11 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में, मलिक ने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड का एक महत्वपूर्ण विकेट लिया था। मलिक ने अपने चार ओवर के स्पेल में 39 रन देकर एक विकेट लिया।

जम्मू के गुर्जर नगर में एक निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले, 22 वर्षीय उमरान ने बहुत कम उम्र में खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता, अब्दुल रशीद, शहीदी चौक के पास एक फल-विक्रेता हैं। मलिक को टी 20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम के लिए नेट गेंदबाज के रूप में बुलाया गया था और उन्होंने नेट्स में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा जैसे भारतीय सुपरस्टारों को गेंदबाजी करते हुए सभी को प्रभावित किया था।

close whatsapp