मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

मुंबई इंडियंस को अभी तक इस सीजन में एक भी जीत हासिल नहीं हो सकी है।

Mumbai Indians (Photo Source: Instagram)
Mumbai Indians (Photo Source: Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 23वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच में पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं बीता है, जिसमें टीम ने अब तक खेले 4 मुकाबलों में सभी में हार का सामना किया है। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा के कंधों पर टीम को जीत की पटरी पर लाना आसान काम नहीं होने वाला है।

वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की लेकिन अगले ही मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जबकि तीसरे मुकाबले में टीम ने शानदार जीत दर्ज की जबकि पिछले मैच में उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा था। PBKS के कप्तान मयंक अग्रवाल का भी अभी तक इस सीजन में कई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है।

मैच जानकारी:

मैच 23 – मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स

स्थान – महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम, पुणे

दिन और समय – 13 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट

पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो अब तक यहां हुए मैच में गेंद और बल्ले के बीच में दोनों पारियों के दौरान शानदार संघर्ष देखने को मिला है। जिसमें ओस की भूमिका अभी तक यहां पर बिल्कुल भी देखने को नहीं मिली और इसी कारण पहले बल्लेबाजी करने का फैसला बुरा नहीं होगा।

संभावित अंतिम एकादश:

मुंबई इंडियंस

इस मुकाबले को लेकर मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश की बात की जाए तो टीम में टिम डेविड की वापसी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा अन्य किसी बदलाव को लेकर अधिक विचार नहीं कर रहे होंगे।

संभावित एकादश – रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, फेबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, टिमाल मिल्स।

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की इस मैच को लेकर संभावित एकादश की बात की जाए तो कप्तान मयंक अग्रवाल पिछले मैच में हार मिलने के बावजूद बदलाव का विचार नहीं कर रहे होंगे, जिसमें वह उसी एकादश के साथ मुकाबले में उतर सकते हैं।

संभावित एकादश – मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जीतेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

संभावित Dream11 टीम:

इशान किशन, जीतेश शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, डेवाल्ड ब्रेविस, लियम लिविंगस्टोन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कगिसो रबाडा।

close whatsapp