फिटनेस गई तेल लेने, केएल राहुल का फोकस पानी पूरी पर है
लगातार क्रिकेट के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने की पार्टी।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2022 8:27 पूर्वाह्न

आईपीएल के इस सीजन का लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार डेब्यू किया है, जहां केएल राहुल की कप्तानी में टीम ने लगातार जीत अपने नाम की है और टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी कमाल का रहा है। जहां टीम में युवा खिलाड़ी के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ी है, जो टीम को हमेशा से उत्साह से लबरेज रखते हैं। वहीं केएल राहुल भले ही बल्ले से इतना कुछ कमाल नहीं कर पा रहे हो, लेकिन उनकी कप्तानी की हर जगह तारीफ हो रही है।
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में आते ही केएल राहुल के बदले शौक
साल 2021 तक केएल राहुल पंजाब टीम के कप्तान थे, इस दौरान इस खिलाड़ी का प्रदर्शन बल्ले से काफी शानदार रहा। लेकिन बतौर कप्तान वो टीम को बड़ी सफलता नहीं दिला पाए, जिसके बाद उन्होंने टीम से अलग होना ही बेहतर समझा। जिसके बाद मेगा ऑक्शन से पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को अपने साथ जोड़ लिया, इस दौरान टीम ने रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस को भी जोड़ा था। वहीं अब टीम का एक वीडियो सामने आया है, तेजी से वायरल हो रहा है।
*लगातार क्रिकेट के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने की पार्टी।
*इस दौरान टीम ने अलग-अलग तरह के खाने का लिया मजा।
*वहीं लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल दिखे पानी पूरी खाते हुए।
*केएल राहुल ने खुद साझा की इंस्टाग्राम पर ये वाला वीडियो।
पानी पूरी के मजे लेते हुए LSG के कप्तान केएल
कैसा रहा टीम का अब तक का प्रदर्शन?
लीग की शुरूआत में लखनऊ सुपर जायंट्स को कमजोर टीम माना जा रहा था, लेकिन सीजन शुरू होते ही कहानी कुछ और ही देखने को मिली। जहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने लीग में अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 3 मैचों में जीत अपने नाम की है और 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है