जडेजा ने अपनी पत्नी को किया जीत समर्पित, तो इरफान पठान ने कुछ इस अंदाज में ली उनकी चुटकी
आरसीबी को हराकर सीएसके ने दर्ज की थी आईपीएल 2022 की अपनी पहली जीत।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2022 2:22 अपराह्न

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरकार अपनी पहली जीत नसीब हुई, टीम ने 12 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में आरसीबी को 23 रनों से हराकर इस सीजन में चले आ रहे लगातार चार हार के सिलसिले को तोड़ा। जाहिर तौर पर जब बतौर कप्तान जडेजा को पहली जीत मिली तो वो इसको लेकर काफी खुश नजर आए।
मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एक मजेदार ट्वीट करते हुए रवींद्र जडेजा की टांग खींचने की कोशिश की, हालांकि उस ट्वीट को देखकर जडेजा भी खुद को रोक नही सके और मजेदार जवाब दिया। दरअसल हुआ यूं कि मैच के बाद जडेजा पोस्ट मैच कांफ्रेंस में पहुंचे और वहां उनसे पूछा गया कि यह जीत आप किसे डेडिकेट करना चाहेंगे।
इस सवाल के जवाब देते हुए सर जडेजा ने कहा कि, यह जीत मेरे लिए बहुत खास है और इसे मैं अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहूंगा। जडेजा के इस जवाब को सुनने के बाद इरफान पठान ने एक मजेदार ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, बापू स्मार्ट छो, डेडिकेट सही तरह से किए हो। इसके जवाब में जडेजा ने लिखा कि, घर भी तो जाना है।
यहां देखिए इरफान पठान और जडेजा का वह ट्वीट
😜ghare jaavu che etle
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) April 12, 2022
मैच की बात करें तो चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने 46 गेंदों में नाबाद 95 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे, जबकि रोबिन उथप्पा 50 गेंदों में 88 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के जड़े। 17 रन रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से निकले, जबकि 3 रन बनाकर मोइन अली आउट हुए। बैंगलोर की तरफ से 2 विकेट वानिंदु हसरंगा को मिले, जबकि एक विकेट जोश हेजलवुड को मिला।
हालांकि 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम का टॉप ऑर्डर इस मैच में भी फेल रहा, लेकिन मध्यक्रम में सुयश प्रभुदेसाई और फिनिशर दिनेश कार्तिक ने अपने शानदार बल्लेबाजी से कुछ हद तक जीत की उम्मीदें बरकरार रखी। लेकिन अंत में आरसीबी को 23 रनों से हाथ का सामना करना पड़ा।