डेल स्टेन ने बताया वर्तमान समय में कौन है सभी प्रारूपों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेल स्टेन ने बताया वर्तमान समय में कौन है सभी प्रारूपों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

लगता है इस पाकिस्तानी स्टार से काफी प्रभावित हैं डेल स्टेन!

Dale Steyn
Dale Steyn. (Photo by Shaun Roy/Gallo Images/Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन इस समय भारत में है, और जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर रहे हैं। जिसके बावजूद, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

दरअसल, डेल स्टेन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए सवाल-जवाब का सेशन रखा था, जिसमें उनसे पूछा गया कि फिलहाल खेल के तीनो प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन है। जिसके बाद, उनके जवाब से भारतीय फैंस निश्चित रूप से नाराज हुए होंगे, क्योंकि उन्होंने किसी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं लिया।

डेल स्टेन ने चुना सभी प्रारूपों का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

डेल स्टेन ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को वर्तमान समय में खेल के सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में चुना है। आपको बता दें, पिछले कुछ सालों में 27 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज ने खेल के तीनो प्रारूपों में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहते हैं, और अक्सर फैंस के सवालों के जवाब देते रहते हैं। 14 अप्रैल को डेल स्टेन ने अपने ट्विटर पर सवाल-जवाब का सेशन आयोजित किया था, जहां जैनाब जीशान नाम के फैन ने उनसे पूछा, “आपकी राय में वर्तमान में सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन है?”

जिसके जवाब में डेल स्टेन ने कहा: “शायद बाबर आजम? वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।”

अगर दाएं-हाथ के पाकिस्तानी बल्लेबाज के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने खेल के तीनो प्रारूपों में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। आपको बता दें, बाबर आजम ने अब तक 40 टेस्ट मैचों में 45.98 के औसत से 2851 रन बनाए हैं, जिसमें 21 अर्धशतक और 6 शतक शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान ने 86 वनडे और 74 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: 4261 और 2686 रन बनाए हैं।

 

close whatsapp