रन नहीं बने तो बदतमीजी पर उतरे सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन
LSG के खिलाफ सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन।
अद्यतन - अप्रैल 17, 2022 11:32 पूर्वाह्न

मुंबई टीम के लिए ना तो ईशान किशन का बल्ला चल रहा है, ना ही बुमराह की गेंदबाजी कमाल दिखा पा रही है। जिसका नतीजा सभी के सामने है, टीम लगातार सिर्फ हार की कहानी लिख रही है और जीत का कोई पता नहीं है। LSG के खिलाफ कल हुए मैच में भी ऐसा ही हुआ है, रोहित और ईशान किशन को टीम से काफी उम्मीदें थी। लेकिन वो असफल रहे है और बाकी के बल्लेबाजी भी 22 गज की पट्टी पर संघर्ष करते रहे। वहीं मैच के दौरान युवा खिलाड़ी ईशान किशन ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखने के बाद हर कोई इस खिलाड़ी के खिलाफ हो गया।
15 करोड़ से ज्यादा में बिके ईशान किशन भूले तमीज
इस सीजन में मुंबई की टीम को अभी तक पहली जीत भी नहीं मिल पाई है, हर मैच में टीम फ्लॉप साबित हो रही है। करोड़ों की रकम में बिके खिलाड़ी निराश कर रहे हैं, सब सिर्फ एक-दूसरे का चेहरा देख रहे हैं। वहीं अगर बात करें 15 करोड़ों से ज्यादा की रकम में बिके ईशान किशन कि, तो वो भी शुरूआती मैचों में चले थे। लेकिन अब ये युवा बल्लेबाज भी रन बनाने के लिए तरस गया है, जिसका नतीजा साफ देखने को मिल रहा है और ईशान का गुस्सा भी बढ़ रहा है।
*LSG के खिलाफ सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन।
*ईशान किशन को कल के मैच में मार्कस स्टोइनिस ने किया बोल्ड।
*बोल्ड होते ही गुस्से में पागल से हो गए बल्लेबाज ईशान किशन।
*डग आउट जाते वक्त ईशान ने बल्ला बाउंड्री कुशन पर दे मारा।
जब युवा बल्लेबाज को आया गुस्सा, तो ऐसा था नजारा…
https://twitter.com/SlipDiving/status/1515312841880125444?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1515312841880125444%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fipl-2022-frustrated-ishan-kishan-smashes-the-boundary-cushions-with-his-bat-after-getting-out-vs-lsg%2F
मुंबई टीम पर उठने लगे हैं सवाल
वहीं मुंबई की टीम ने अभी तक कुल 6 मैच खेले हैं और टीम को सभी में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली टीम के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने टीम को लेकर बड़ा बयान दिया था, जहां उन्होंने कहा था कि मुंबई टीम ने ऑक्शन के दौरान बड़ी गलतियां की थी और ईशान किशन पर जरूरत से ज्यादा रकम लूटा दी थी।