'आशा करते हैं कि आपके लिए यह फायदेमंद साबित हुआ' 1,000 किलोमीटर दूर मैच आकर देखने वाले RCB प्रशंसक को दिनेश कार्तिक ने दिया यह जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आशा करते हैं कि आपके लिए यह फायदेमंद साबित हुआ’ 1,000 किलोमीटर दूर मैच आकर देखने वाले RCB प्रशंसक को दिनेश कार्तिक ने दिया यह जवाब

दिनेश कार्तिक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 34 गेंदों में नाबाद 66 रनों की पारी खेली थी।

Dinesh Karthik. (Photo Source: IPL/BCCI)
Dinesh Karthik. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। जिसमें टीम ने नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में 6 मुकाबले खेलते हुए 4 में जीत हासिल की जबकि 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अभी तक टीम के लिए बल्ले से अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

जिसमें 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उनके बल्ले से 34 गेंदों में नाबाद 66 रनों की पारी देखने को मिली जिसकी बदौलत RCB की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाने में सफल रही। इस दौरान कार्तिक का स्ट्राइक रेट 194.1 का देखने को मिला था।

जिसके बाद दिनेश कार्तिक ने RCB टीम के एक फैन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए टिप्पणी की, जिसमें वह अपनी चेहेती टीम का मैच देखने के लिए 1000 किलोमीटर दूर तक आई थी। स्टेडियम में मौजूद इस फैन ने अपने हाथ में एक पोस्टर लिया हुआ था, जिसमें उन्होंने लिखा कि, मैं सिर्फ RCB का मैच देखने के लिए 1000 किलोमीटर दूर आई हूं।

दिनेश कार्तिक ने भी दिया दिल जीतने वाला मैसेज

RCB के इस फैन की इमेज सोशल मीडिया में वायरल होने में अधिक समय नहीं लगा जिसके बाद दिनेश कार्तिक ने जब इस फोटो को देखा तो उन्होंने भी जवाब देने में अधिक देर नहीं लगाई। जिसमें उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे उम्मीद है कि आपके लिए यह फायदेमंद साबित हुआ।

इस सीजन में दिनेश कार्तिक का फॉर्म बेहद ही खतरनाक देखने को मिल रहा है, जिसमें ऐसा लग रहा कि उनका विकेट हासिल करना किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे मुश्किल काम हो चुका है। अब तक खेले 6 मुकाबलों में कार्तिक ने 197 के औसत से कुल 197 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 209.57 का देखने को मिला है।

यहां पर देखिए दिनेश कार्तिक के उस जवाब को:

close whatsapp