जडेजा हार का तमाशा देखते रहे, धोनी फिर से कप्तानी करते रहे - क्रिकट्रैकर हिंदी

जडेजा हार का तमाशा देखते रहे, धोनी फिर से कप्तानी करते रहे

गुजरात के खिलाफ मैच में फिर से धोनी करते दिखे CSK की कप्तानी।

Dhoni, Chris Jordan And Jadeja (Image Credit- Twitter)
Dhoni, Chris Jordan And Jadeja (Image Credit- Twitter)

इस सीजन में चेन्नई टीम का कप्तान कौन है ये समझ नहीं आ रहा है, टॉस करने जडेजा आते हैं और मैदान पर बाकी की जिम्मेदारी धोनी संभालते हैं। सीजन शुरू होने से पहले धोनी ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सर जडेजा को कप्तान बनाया गया था। लेकिन अब टीम जडेजा की कप्तानी में अंक तालिक में नीचे टॉप कर रही और हर मैच में टीम को सिर्फ हार ही मिल रही है। दूसरी ओर कल के मैच में भी एक फिर से धोनी कप्तानी करते हुए दिखे, तो जडेजा हार का तमाशा देख रहे थे।

धोनी या जडेजा कौन है आखिर CSK का असली कप्तान?

कल रात चेन्नई टीम का सामना गुजरात से हुआ था, जहां CSK ने पहले बल्लेबाजी की और 169 रन बनाए। इस दौरान टीम के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ अपनी पुरानी लय में नजर आए और उन्होंने अर्धशतक जड़ा दिया, वहीं गायकवाड़ के साथ-साथ अंबाती रायडू का भी बल्ला बोला। लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं गुजरात की तरफ से मिलर और राशिद खान ने इस मैच को CSK से छीन लिया और जडेजा की टीम के गेंदबाज फेल हो गए।

*गुजरात के खिलाफ मैच में फिर से धोनी करते दिखे CSK की कप्तानी।
*आखिरी ओवर में पूरी टीम को सलाह देते नजर आए धोनी।
*कई मौकों पर धोनी ने कप्तान जडेजा को भी काफी कुछ समझाया।
*तो दूसरी कप्तान जडेजा रिंग के बाहर से तमाशा देखते रहे।

कप्तान तो सिर्फ और सिर्फ गुस्सा कर रहे थे

जिस तरह गुजरात के कप्तान हार्दिक ने एक मैच के दौरान सीनियर खिलाड़ी शमी पर गुस्सा किया था, उसी तरह कल जडेजा ने भी ऐसा ही कुछ किया और कैच का प्रयास ना करने के लिए शिवम दुबे पर गुस्सा निकाला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग अब जडेजा की कप्तानी के खिलाफ होने लगे हैं।

close whatsapp