IPL 2022: विराट कोहली और रोहित शर्मा के फॉर्म पर संजय मांजरेकर ने दिया दोगला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: विराट कोहली और रोहित शर्मा के फॉर्म पर संजय मांजरेकर ने दिया दोगला बयान

विराट कोहली और रोहित शर्मा के आईपीएल 2022 में खराब फॉर्म पर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है।

Virat Kohli, Sanjay Manjrekar and Rohit Sharma (BCCI/IPL/Getty Images)
Virat Kohli, Sanjay Manjrekar and Rohit Sharma (BCCI/IPL/Getty Images)

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बल्ले के साथ संघर्ष कर रहे हैं, जिसे लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का बल्ला चमक नहीं पा रहा है। एक तरफ  मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान ने 6 मैचों में 19 के औसत से केवल 114 रन बनाए हैं, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ने 7 मैचों में 19.83 के औसत से सिर्फ 119 रन बनाए हैं।

अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो, रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 129.55 है, जबकि विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 124 है। दोनों ही स्टार बल्लेबाजों ने अब तक जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के फॉर्म पर संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान

जाहिर सी बात है विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में संघर्षरत बल्लेबाज है, जिस पर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है। क्रिकेट पंडित ने कहा रोहित शर्मा की मशीनरी शीर्ष स्थिति में है, और वह विराट कोहली के जैसे खराब दौर से नहीं गुजर रहे है, भारतीय कप्तान को बस अपना विकेट खोने से बचने और अपनी अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने की जरूरत है।

संजय मांजरेकर ने ESPNCricinfo के हवाले से कहा: “रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत कर रहे है और साथ ही 20 रन बना रहे हैं, और जब वह खेलते हैं तो अच्छे टच में दिखाई देते हैं। विराट कोहली की तरह रोहित खराब दौर से नहीं गुजर रहे हैं। उनका विराट कोहली की तरह खराब पैच नहीं है, वह बल्लेबाजी करते वक्त अच्छे फॉर्म में नजर नहीं आते हैं। रोहित की मशीनरी शीर्ष स्थिति में दिखती है, और वह अच्छी शुरुआत भी करते हैं, लेकिन फिर अचानक आउट हो जाते हैं। जोस बटलर की तरह वह बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे हैं, जिसकी जरूरत मुंबई इंडियंस को है।”

उन्होंने आगे कहा: “मैंने पहले भी ईशान किशन का खराब पैच देखा है। जब वह थोड़ा कम आत्मविश्वास से गुजरता है, तो उसका स्ट्राइक रेट 80 तक गिर जाता है, जैसा कि आईपीएल के पहले भाग में हुआ था। उसे बस फॉर्म में वापस आने की जरूरत है। कायरन पोलार्ड को गेंद के साथ और अधिक योगदान देने की जरूरत है। अगर उन्हें बल्ले से प्रभावशाली बड़े स्कोर नहीं मिल रहे हैं, तो उन्हें गेंद के साथ अधिक इस्तेमाल किया जाना चाहिए, क्योंकि वहां मुंबई इंडियंस को बड़ी जरुरत है।”

close whatsapp