सचिन तेंदुलकर के 49वें जन्मदिन पर डिजिटल बधाईयों का लगा तांता, फैंस से लेकर क्रिकेटर बोल रहे हैं हैप्पी बर्थडे गॉड - क्रिकट्रैकर हिंदी

सचिन तेंदुलकर के 49वें जन्मदिन पर डिजिटल बधाईयों का लगा तांता, फैंस से लेकर क्रिकेटर बोल रहे हैं हैप्पी बर्थडे गॉड

सचिन तेंदुलकर को साल 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Sachin Tendulkar. (Photo by Mark Nolan/Getty Images)
Sachin Tendulkar. (Photo by Mark Nolan/Getty Images)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दुनिया के सर्वकालिक महानतम बल्लेबाजों में से एक, सचिन तेंदुलकर, 24 अप्रैल को अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं, और दुनिया भर के फैंस और क्रिकेटरों से इस खास मौके पर दिग्गज बल्लेबाज के लिए शुभकामनाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई क्रिकेट फैन सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन की बधाई अपने-अपने अंदाज में दें रहा है।

सचिन तेंदुलकर को लोकप्रिय रूप से मास्टर ब्लास्टर कहा जाता है, जिन्होंने 16 साल की उम्र में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 1989 में की थी, और लगभग 24 वर्षों तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की। 40 साल की उम्र में उन्होंने साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

सचिन तेंदुलकर को “क्रिकेट के भगवान” के रूप में माना जाता है

सचिन तेंदुलकर देश में केवल एक खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि उनके लिए फैंस के दिलों में एक अलग ही जगह है। केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में उनके कई चाहने वाले हैं। भारत के महान बल्लेबाज का टेस्ट और वनडे क्रिकेट में एक अभूतपूर्व करियर रहा और क्रिकेट के रिकॉर्डों की सूची में शायद ही ऐसा कोई कारनामा हो, जो सचिन तेंदुलकर के नाम न हो, और कुछ रिकॉर्ड तो शायद ही कोई तोड़ पाए।

दाएं-हाथ के भारतीय दिग्गज ने खेल के सभी प्रारूपों में 664 मैचों में 34,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है, और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर भी हैं। इसके अलावा, वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी थे।

वसीम अकरम, ग्लेन मैकग्राथ, शोएब अख्तर और कर्टली एम्ब्रोस जैसे खेल के महानतम गेंदबाजों का सामना उन्होंने निडरता से किया और उनके खिलाफ रन भी बनाए। व्यापक रूप से “क्रिकेट के भगवान” के रूप में माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को साल 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, जो भारतीय क्रिकेट में उनकी सेवाओं को सम्मानित करने दिया गया था। यह सर्वोच्च भारतीय नागरिक पुरस्कार है। खेल से संन्यास लेने के बाद वर्तमान में वह आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) के साथ बतौर मेंटर काम कर रहे हैं।

यहां देखें फैंस और क्रिकेट बिरादरी ने ट्विटर पर सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर कैसे प्रतिक्रिया दी –

 

close whatsapp