IPL 2022 सीजन में जोस बटलर के शानदार फॉर्म के पीछे है इस पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज का बड़ा योगदान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 सीजन में जोस बटलर के शानदार फॉर्म के पीछे है इस पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज का बड़ा योगदान

IPL 2022 के सीजन में अब तक 3 शतकीय पारी खेल चुके हैं जॉस बटलर

Jos Buttler. (Photo Source: IPL/BCCI)
Jos Buttler. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में अब तक राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम की तरफ से खेल रहे इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का शानदार फॉर्म देखने को मिला है। जिसमें वह अब तक 3 शतकीय पारियां खेल चुके हैं, इसमें से 2 शतक लगातार 2 मुकाबलों में देखने को मिले थे, जिसमें एक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ और एक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक आया था।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर जोस बटलर ने जिस तरह अब तक खेला है वह टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी साबित हुए हैं। इसी कारण राजस्थान रॉयल्स टीम की अंकतालिका में स्थिति भी काफी मजबूत देखने को मिल रही है। इसी बीच अपने शानदार फॉर्म को लेकर बटलर ने इसका श्रेय पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज स्पिनर मुश्ताक अहमद को दिया है।

जिसमें जोस बटलर के अनुसार मुश्ताक अहमद ने उनकी बल्लेबाजी को लेकर जो कमियां थी, उसे उन्होंने एक बड़ी मजबूती में बदलने का काम किया जिसके चलते इसका असर साफतौर पर मेरी बल्लेबाजी में देखने को मिला है।

आखिर कैसे मुश्ताक अहमद ने जोस बटलर की मदद की?

क्रिकेट पाकिस्तान में छपे जोस बटलर के एक बयान के अनुसार उन्होंने मुश्ताक अहमद को लेकर कहा कि, हमेशा बल्लेबाजी के दौरान सबसे पहले ऑफ स्टंप पर मारने का प्रयास करूं जिसके बाद मैं लेग स्टंप पर शॉट को लेकर अपनी रणनीति बनाऊं। क्योंकि यदि आप सिर्फ लेग साइड की तरफ खेलने का प्रयास करेंगे तो आप कभी भी ऑफ-साइड पर बॉल को नहीं मार पायेंगे।

जोस बटलर अब तक IPL 2022 के सीजन में 7 पारियों में 81.83 के शानदार औसत के साथ 491 रन बना चुके हैं, जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिका में लगातार टॉप-3 में मौजूद है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम को अब इस सीजन में अपना अगला मुकाबला 26 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेलना है।

close whatsapp