ECB ने इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम की नई टेस्ट किट से उठाया पर्दा
इंग्लैंड की महिला टेस्ट टीम भी इस जर्सी को पहनकर मैदान पर खेलने उतरेगी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अप्रैल 26, 2022 8:04 अपराह्न

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का इस समय दूसरा संस्करण जारी है, जिसमें इसी बीच इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टीम के नई टेस्ट किट से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि कुछ समय पहले ही ECB ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को ध्यान में रखते हुए पुरुष और महिला दोनों की नई किट से पर्दा उठा चुके हैं। वहीं नई टेस्ट किट को लेकर बात की जाए तो शॉर्ट स्लीव डिजाइन की गई है, जिसे इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर और जॉनी बेयरस्टो नई किट को पहनकर पोज देते हुए दिखाई दिए हैं।
नई किट को लेकर बात की जाए पोलो जर्सी में ऐसे मेटेरियल का प्रयोग किया गया है जो पहनने में काफी हल्की महसूस होगी वहीं मैच के दौरान खिलाड़ियों को गर्मी के समय अधिक पसीने की समस्या से भी नहीं जूझना पड़ेगा।
इस नई किट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि मैच के दौरान खिलाड़ियों को किसी तरह की मूवमेंट करने में बिल्कुल भी समस्या का सामना ना करना पड़े। इस किट को बनाने के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मौजूदा प्रमुख खिलाड़ियों से भी राय ली गई थी, ताकि एक आरामदायक किट को तैयार किया जा सके।
नई किट पहनकर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी इंग्लैंड
इंग्लैंड पुरुष टीम के आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को लेकर बात की जाए उन्हें अपनी अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है। जिसमें 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के अंत होने के बाद टीम को भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का बाकी बचा एक मैच खेलना है, जो साल 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हो गया था।
वहीं इसके बाद इंग्लैंड के भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज अपने घर पर खेलनी है। जबकि अपने घरेलू सीजन की आखिरी सीरीज इंग्लैंड की टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के रूप में खेलनी है। जिसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा लेने जाएगी।
पिछले कुछ समय में ECB में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें बोर्ड के नए निदेशक के तौर पर रॉब की कि नियुक्ति की गई है। वहीं जो रूट के इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद अभी टीम के नए कप्तान का ऐलान किया जाना बाकी है।