अब तो रियान पराग भी विराट को बल्लेबाजी में फेल होने पर चिढ़ाने लगे हैं!
कल के मैच में विराट प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर हुए थे आउट।
अद्यतन - अप्रैल 27, 2022 12:25 अपराह्न

कल रात से सोशल मीडिया पर राजस्थान के खिलाड़ी रियान पराग का नाम ट्रेंड कर रहा है, जहां पहले रियान पराग के खेल ने सुर्खियां बटोरी और फिर हर्षल के साथ हुई उनकी लड़ाई खबरों में रही। वहीं दूसरी ओर इस मैच में एक बार फिर से विराट कोहली फ्लॉप रहे, राजस्थान टीम के सामने भी कोहली के बल्ले से विराट पारी नहीं निकल पाई। जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है, तो दूसरी ओर विराट के आउट होते ही रियान पराग ने कुछ ऐसा कर दिया जो अब वायरल हो चुका है।
रियान पराग ने कैच पकड़ते ही विराट को इशारा किया!
RCB टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए ये आईपीएल किसी बुरे सपने जैसा चल रहा है, जहां कोहली मैच दर मैच फेल हो रहे हैं और उनके प्रदर्शन में कई बदलाव नहीं आ रहा है। कल राजस्थान के खिलाफ हुए मैच के दौरान भी विराट कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और महज 9 रन पर वापस लौट गए। कोहली ने कल बल्ल्लेबाजी में शुरूआत काफी मजबूत की थी, लेकिन राजस्थान टीम के सामने इस शुरूआत को अंत होते देर नहीं लगी।
*कल के मैच में विराट प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर हुए थे आउट।
*रियान पराग ने पकड़ा था विराट कोहली का शानदार कैच।
*कैच पकड़ने के बाद विराट की तरफ देख डांस करने लगे रियान पराग।
*आउट होने के बाद विराट कोहली को कुछ भी नहीं आया समझ।
कैच पकड़ने के बाद वाली तस्वीर

राजस्थान टीम ने शानदार तरीके से जीता मैच
वहीं कल के मैच में राजस्थान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही, जिसके बाद सभी को लग रहा था कि संजू की टीम ये मैच हार जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और राजस्थान ने आरसीबी को हराते हुए अंक तालिका पर टॉप कर लिया। राजस्थान ने पहले खेलते हुए 144 रन बनाए, जहां टीम की तरफ से रियान पराग ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली। वहीं जब RCB बल्लेबाजी करने आई, तो उनके सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे और पूरी टीम सिर्फ 115 रन ही बना पाई। जिसके बाद 29 रन से राजस्थान जीत गया और गेंदबाजी में कुलदीप सेन ने 4 विकेट झटके।