बीच IPL में गब्बर को क्या हुआ, शराब वाले वीडियो बना रहे हैं!
शिखर धवन ने साथी खिलाड़ियों के साथ बनाई रील।
अद्यतन - अप्रैल 28, 2022 10:34 पूर्वाह्न

इस वक्त पंजाब टीम की तरफ से आईपीएल में गब्बर यानी की शिखर धवन का बल्ला बोल रहा है, जैसे-जैसे टीम मैच खेलती जा रही है वैसे-वैसे गब्बर जबरदस्त बल्लेबाजी करते जा रहे हैं। विरोधी गेंदबाज कोई भी हो, शिखर को बस को गेंद बाउंड्री पार पहुंचाने से मतलब है। लेकिन अब क्रिकेट का ये गब्बर विवादों में फंसता नजर आ रहा है, जिसका कारण है उनकी नई इंस्टाग्राम रील। जी हां, इंस्टा रील के लिए मशहूर शिखर धवन ने हाल ही में एक रील अपलोड की है, जो विवाद को जन्म दे सकती है।
गब्बर की रील से हो सकता है विवाद!
इंस्टाग्राम रील्स पर भारत के 2 क्रिकेट खिलाड़ियों का राज है, पहले हैं युजी चहल और दूसरे हैं गब्बर यानी की शिखर धवन। मैदान पर जितना धमाकेदार इनका प्रदर्शन है, इंस्टा रील्स पर भी ये दोनों खिलाड़ी छा जाते हैं। साथ ही गब्बर-युजी चहल की रील्स काफी ज्यादा वायरल भी होती है और फैन्स को भी पसंद आती है। इसी कड़ी में शिखर धवन ने इंस्टा पर नई रील साझा की है, जो विवादों में आ सकती है।
*शिखर धवन ने साथी खिलाड़ियों के साथ बनाई रील।
*इस रील में गब्बर शराब से जुड़ी बात कर रहे हैं।
*धवन ने बनाई है कॉमेडी रील, लेकिन हो सकता है विवाद।
*शिखर की इस रील पर सुरेश रैना ने भी किया है कमेंट।
इस रील में साथी खिलाड़ियों के साथ दिख रहे हैं शिखर धवन
कुछ दिनों पहले ऐसे नचाया था साथी खिलाड़ियों को धवन ने
खूब बोल रहा है गब्बर का बल्ला
भले ही अभी तक इस आईपीएल सीजन में पंजाब टीम इतना खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन शिखर धवन का बल्ला जमकर बोल रहा है। जहां गब्बर ने अभी तक 8 मैच खेले हैं और इसमें उनके नाम 302 रन है, साथ ही उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं।