‘आपने मेरे पैर लगभग तोड़ दिए थे’- एबी डिविलियर्स और शोएब अख्तर के बीच ट्विटर पर हुई मजेदार बातचीत
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी शोएब अख्तर के नाम है।
अद्यतन - Apr 29, 2022 5:01 pm

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर यकीनन दुनिया के अब तक के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक हैं और उनके पास अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। गति से अधिक, बल्लेबाजों पर उनका प्रभाव अविस्मरणीय था, और उन्होंने कुछ गंभीर स्पैल फेंके जिसको लेकर खिलाड़ियों के बीच उनका काफी खौफ था।
मजबूत शरीर के साथ, अख्तर का घातक रन-अप था और अधिकांश बल्लेबाज निश्चित रूप से क्रीज पर उनसे डरते थे। दरअसल, हाल ही में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शोएब अख्तर का वीडियो शेयर किया था जहां कंगारू बल्लेबाज शेन वॉटसन के खिलाफ अख्तर ने 160 किमी प्रतिघंटा स्पीड की बॉल फेंकी थी। अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से शेन वॉटसन ने वीडियो पर कमेंट किया कि ‘मेरे 21वें जन्मदिन मनाने का ये कैसा तरीका था।
शोएब अख्तर और डिविलियर्स ने याद किए अपने पुराने दिन
इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी उसपर अपनी प्रतिक्रिया दी और माना की अख्तर की गेंदों का सामना करना आसान नहीं था। जिसके जवाब में रावलपिंडी एक्सप्रेस ने लिखा कमॉन एबी, ‘आपने न जाने कितने गेंदबाजों की रातों की नींद खराब की है।
आपसे मिलना हमेशा शानदार अनुभव रहा है। जिसके जवाब में एबी डी विलियर्स ने शोएब अख्तर को जवाब देते हुए लिखा कि ‘आपने लगभग मेरे पैर तोड़ दिए थे। वो पुराने दिन अच्छे थे। मैं 22 साल का था, जब आपने वगभग मेरी पैर तोड़ दी थी। जिसके बाद मैंने आपको छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन वो मेरी बड़ी गलती थी।”
यहां देखिए शोएब अख्तर और डिविलियर्स का ट्वीट
Haha. Good old days! U almost broke my leg at Supersport Park in my early twenties after I decided to pull u for 6. The minute it hit my bat I knew it was a big mistake😄
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) April 28, 2022
इस ट्वीट के जवाब में अख्तर ने भी वीडियो साझा किया जहां वो एबी डिविलियर्स को अपनी एक शार्ट पिच गेंद पर बोल्ड किया था। दोनों क्रिकेटरों ने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देशों के लिए एक बड़ी भूमिका निभाई है और निश्चित रूप से युवा क्रिकेटरों के लिए भी प्रेरणा हैं।
Not every pull went for a 6 though.
Hahaha https://t.co/yGz3oETZIZ pic.twitter.com/PlxVKVRbZX— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) April 28, 2022