IPL 2022: CSK के प्लेऑफ की संभावनाओं पर वीरेंद्र सहवाग ने की बड़ी भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: CSK के प्लेऑफ की संभावनाओं पर वीरेंद्र सहवाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

धोनी हैं तो कुछ भी हो सकता है - क्या ये कहावत इस सीजन में भी सही साबित होगी?

Virender Sehwag. (Photo by MONEY SHARMA/AFP via Getty Images)
Virender Sehwag. (Photo by MONEY SHARMA/AFP via Getty Images)

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि गत चैंपियन फ्रेंचाइजी अपने शुरूआती आठ मैचों में से छह मैच हार गई, जिसके बाद रवींद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और शेष मैचों के लिए एमएस धोनी को वापस कप्तान बना दिया गया।

एमएस धोनी के कप्तान बनते ही सीएसके (CSK) की इस सीजन में प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें भी जीवित हो गई, लेकिन इसके लिए चेन्नई को लंबा रास्ता तय करना है। सीएसके (CSK) वर्तमान में तीन मैच जीतने के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) की अंकतालिका में नौवें स्थान पर हैं, और अगर टीम को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उन्हें बाकी पांच मैच बड़ी मार्जिन से जीतने होंगे ताकि उनका नेट रनरेट राह का रोड़ा न बने।

एमएस धोनी की कप्तानी में CSK फिर करेगी कमाल

इस बीच, पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने की सम्भावनाओ पर बात की उन्होंने कहा एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई इस बार प्लेऑफ में पहुंच सकती है। पूर्व आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने 2007/08 सीजन की कॉमनवेल्थ बैंक त्रिकोणीय सीरीज को याद किया जब एक युवा भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इतिहास रचा था।

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, “मैं 2005 से उस शख्स (धोनी) के साथ हूं, और मैंने उसके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट में बदलाव देखा है। उसके बाद, हमने उसके तहत कई ICC नॉकआउट, घरेलू सीरीज जीतीं, जिन्हें हम पहले हारते थे लेकिन वे जीत में बदल गए। इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए, मैं कह रहा हूं कि ऐसा हो सकता है कि सीएसके लगातार 6 मैच जीत जाए।”

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अब 4 मई को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दक्षिणी प्रतिद्वंद्वियों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ दो अंको के लिए मैदान में जंग के लिए उतरेगी।

close whatsapp