विराट के फैन्स बोले- भाई IPL में टेस्ट मैच की तरह मत खेलो
CSK के खिलाफ विराट ने 33 गेंदों पर बनाए 30 रन।
अद्यतन - May 5, 2022 11:10 am

RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली के दुनियाभर में लाखों फैन्स हैं, जो अच्छे और बुरे समय में कोहली का साथ देते हैं। लेकिन इन दिनों विराट के फैन्स उनसे काफी नाराज चल रहे हैं, जिसका कारण है इस बल्लेबाज का प्रदर्शन। इस आईपीएल में विराट बतौर खिलाड़ी खेलने उतरे थे, जिसके बाद सभी को उम्मीद थी की उनका बल्ला जमकर बोलेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और फैन्स को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी।
अब तो फैन्स भी विराट से गुस्सा होने लगे हैं
एक समय था जब विराट को आईपीएल में रोकना काफी मुश्किल होता था, सामने गेंदबाज कोई भी हो कोहली अपनी कमाल बल्लेबाजी नहीं रोकते थे। फैन्स कोहली की बल्लेबाजी के दीवाने थे, लेकिन वक्त के पिच पर गेंद की ऐसी फिरकी पड़ी की कोहली के लिए सब कुछ बदल गया। शुरूआत से लेकर अभी तक इस सीजन में विराट ने कुछ ऐसी बड़ी पारी नहीं खेली, जिससे फैन्स खुश हो या फिर टीम का फायदा हो।
*CSK के खिलाफ विराट ने 33 गेंदों पर बनाए 30 रन।
*विराट कोहली की इस पारी से फैन्स दिखे काफी नाराज।
*कुछ फैन्स ने ट्वीट कर लिखा- ये IPL है टेस्ट मैच नहीं।
*कल के स्कोर के साथ विराट की टेस्ट फोटो को किया फैन्स ने शेयर।
विराट की बल्लेबाज को देख कुछ ऐसे ट्वीट आए सामने
https://twitter.com/Benafsha_Soona/status/1521868146046472193?s=20&t=7TbgEZ5dX7lDWbkcPIuRJA
30 (33) and running out Maxi
He was helping the team more when he was getting 0 (1) …#CSKvRCB #PlayBold #ViratKohli
— Nellberg cricket 🏏 (@nellbergcricket) May 4, 2022
@imVkohli itna out form chal rha hai ki uski shadow batting mein bhi edges hi lag rhe hai #ViratKohli #rcb
— Aviral Paliwal (@paliwal_aviral) May 4, 2022
If Kohli would have played 50 balls score would have been around or below 150 runs.#CSKvsRCB #ViratKohli pic.twitter.com/XwAtMtpXXu
— Chokli Academy (@Chokli_Academy) May 4, 2022
Test match
1st innings 58(53)
2nd innings 30(33)
2 Gritty knocks by King Kohli #Viratkohli #IPL2022 pic.twitter.com/D3oiheFjoM— CRICKETEER UPDATES 🎉🎊🏏 (@786_naqi) May 4, 2022
https://twitter.com/potter6373/status/1521879112683511809?s=20&t=7TbgEZ5dX7lDWbkcPIuRJA
विराट को कई दिग्गज दे चुके हैं सलाह
वहीं दूसरी ओर विराट के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन को देखते हुए कई पूर्व क्रिकेट दिग्गज उन्हें सलाह देने का काम कर चुके हैं, जहां इस सलाह के मुताबिक विराट को कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक ले लेना चाहिए। टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री इस बात को 2 बार दोहरा चुके हैं और उनका कहना है विराट को आईपीएल को बीच में ही छोड़ देना चाहिए, साथ ही उन्होंने कहा कि विराट में अभी 6-7 साल का क्रिकेट बाकी है। अब देखना अहम होगा की विराट ब्रेक लेते हैं या नहीं।