SRH के खिलाफ मैच में ग्रीन कलर की जर्सी में दिखेगी RCB टीम, वजह है बेहद ही स्पेशल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRH के खिलाफ मैच में ग्रीन कलर की जर्सी में दिखेगी RCB टीम, वजह है बेहद ही स्पेशल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक खेले गए 11 में से 6 मैच जीते हैं।

Virat Kohli in Go Green Jersey (Photo Source: Twitter/RCB)
Virat Kohli in Go Green Jersey (Photo Source: Twitter/RCB)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) 8 मई (रविवार) को प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के अपने ग्रुप स्टेज मुकाबले में हरे रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी। बता दें कि रेड आर्मी, प्रत्येक संस्करण अपने ग्रुप स्टेज मैचों में से एक मुकाबले में हरे रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरती है।

RCB ने यह पहल 2011 में शुरू की और तब से यह उनके अभियान का एक स्थायी हिस्सा बन गया है। इस साल आरसीबी के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ धरती को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस जर्सी को पहनेंगे। इस खबर की जानकारी आरसीबी की टीम ने अपने सोशल मीडिया आकउंट का जरिए दी।

यहां देखिए RCB का वो सोशल मीडिया पोस्ट

इस बीच, फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम अपने अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। बता दें कि दोनों टीमें पहले भी एक बार टूर्नामेंट में एक बार आमने-सामने हो चुके हैं जहां हैदराबाद ने बैंगलोर को 68 रनों पर ऑलआउट किया था और आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास में अपना दूसरा सबसे कम कुल स्कोर दर्ज किया था। परिणामस्वरूप ऑरेंज आर्मी नौ विकेट से मैच जीतने में कामयाब रही थी।

SRH की बात करें तो पांच मैचों में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने लगातार तीन मैच गंवाए हैं। SRH के बल्लेबाजी क्रम ने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, उनके बल्लेबाज उन्हें उन मुकाबलों में जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। फिलहाल ऑरेंज आर्मी अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

आरसीबी की बात करें तो रेड आर्मी फिलहाल 11 मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ मैचों में रन बनाने में सफल रहे हैं। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और वानिंदु हसरंगा अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी वो उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

close whatsapp