वीडियो: मदर्स डे के मौके पर SRH के खिलाड़ियों ने अपने मां के लिए भेजा खास संदेश - क्रिकट्रैकर हिंदी

वीडियो: मदर्स डे के मौके पर SRH के खिलाड़ियों ने अपने मां के लिए भेजा खास संदेश

पांच जीत दर्ज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Kane Williamson & Umran Malik (Photo Source Twitter)
Kane Williamson & Umran Malik (Photo Source Twitter)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मदर्स डे के मौके पर एक स्पेशल वीडियो साझा किया है जिसमें उनके खिलाड़ियों ने अपनी मां के लिए अपने प्यार के बारे में बताया है। क्रिकेटरों के लिए मदर्स डे के मौके पर अपनी मां के लिए प्यार जाहिर करना वास्तव में एक भावुक पल क्योंकि सभी खिलाड़ियों की मां ने अपने बेटे को यहां तक पहुंचाने के लिए काफी कुछ का त्याग किया है। हालांकि आईपीएल के कारण कई क्रिकेटर इस वक्त बायो बबल में हैं और इस मौके पर सभी ने अपने मां के लिए खास संदेश भेजा।

वहीं मदर्स डे के मौके पर साझा की गई वीडियो के बारे में बात करें तो, उसमें हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, शशांक सिंह और उमरान मलिक अपनी मां के लिए विशेष संदेश साझा करते हुए दिखाई दिए और यह निश्चित रूप से उन सभी मां के लिए हमेसा के लिए याद रखने वाला क्षण था क्योंकि उनके लिए भी ऐसे मौके बार-बार नहीं आते हैं।

यहां देखिए SRH का वो वीडियो

सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पिछले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और टी नटराजन का चोटिल होना उनके लिए काफी महंगा साबित हुआ है क्योंकि वह इस सीजन में उनके लिए अब तक के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। कप्तान केन विलियमसन का फॉर्म एक बड़ी चिंता का विषय रहा है क्योंकि उन्होंने अब तक दस मैचों में सिर्फ 199 रन बनाए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद वर्तमान में दस मैचों में पांच जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है और प्लेऑफ में जगह बनाने के नजरिये से देखें तो उनके लिए हर मैच जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि बचे हुए मैचों में जीत दर्ज करने के लिए उन्हें अपने प्लेइंग इलेवन के कॉम्बिनेशन में सुधार करना होगा।

ऑरेंज आर्मी इस वक्त अपना मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेल रही है। इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है और फाफ की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है वहीं SRH ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं।

close whatsapp