भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी की जंग में कौन मारेगा बाजी, केएल राहुल या ऋषभ पंत? - क्रिकट्रैकर हिंदी

भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी की जंग में कौन मारेगा बाजी, केएल राहुल या ऋषभ पंत?

भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी के लिए लालचंद राजपूत ने चुने दावेदार।

Lalchand Rajput. (Photo Source: CT)
Lalchand Rajput. (Photo Source: CT)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद राजपूत ने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी के दावेदारों को चुना। हाल ही में, रोहित शर्मा को आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए उनके प्रभावशाली नेतृत्व के कारण खेल के तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया के नए कप्तान के रूप में चुना गया है।

लालचंद राजपूत ने कहा उनकी पहली पसंद केएल राहुल होंगे, जिन्होंने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया था। उन्होंने आगे कहा कि केएल राहुल जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) फ्रेंचाइजी का अच्छी तरह से नेतृत्व कर रहे हैं, और उन्हें इस भूमिका में अच्छा अनुभव है।

लालचंद राजपूत ने बताया कौन होगा भारत का भविष्य में अगला कप्तान

लालचंद राजपूत ने Sky247.net द्वारा प्रस्तुत क्रिकट्रैकर के नॉट जस्ट क्रिकेटशो पर कहा: “एक स्पष्ट पसंद के रूप से केएल राहुल हैं, जो अपनी फ्रेंचाइजी का अच्छी तरह से नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी भी की है जब विराट कोहली और रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। इसलिए मुझे लगता है कि उसके पास अच्छा अनुभव है।”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा अगर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया जाता है, तो वह काफी अच्छी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। उनका यह भी मानना है कि अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को थोड़े समय के लिए भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान चुना जा सकता है।

उन्होंने अंत में कहा: “एक और मजबूत दावेदार, मुझे लगता है कि ऋषभ पंत हैं। यदि आप उसे जिम्मेदारी देते हैं, तो वह इसे अच्छी तरह से निभाता है। लेकिन मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर थोड़े समय बाद आर अश्विन को टेस्ट मैचों में भारत की अगुवाई करने का मौका दिया गया। वह एक शानदार और बुद्धिमान व्यक्ति है, टीम को एक साथ लाता है, और जूनियर्स के साथ-साथ सीनियर्स के बीच सम्मान का सही संचालन करता है। लेकिन आगे देखते हुए, निश्चित रूप से केएल राहुल और ऋषभ पंत, भारत के अगले कप्तान हो सकते हैं।”

close whatsapp