KKR टीम के लिए इमोशनल हुए अजिंक्य रहाणे, लिखा खास संदेश
चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो चुके हैं अजिंक्य रहाणे।
अद्यतन - मई 18, 2022 1:22 अपराह्न

आईपीएल में एक समय अजिंक्य रहाणे टीम के कप्तान हुआ करते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनके खराब प्रदर्शन ने उनके लिए सब कुछ बदल दिया। जहां पहले अजिंक्य रहाणे कप्तान से खिलाड़ी के तौर पर खेलने उतरे, वहीं बाद में उन्हें मौके मिलने ही बंद हो गए। जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि रहाणे अब कभी भी आईपीएल नहीं खेल पाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और KKR टीम ने उन्हें 1 करोड़ में खरीद लिया। वहीं अब इसी KKR टीम के लिए इस खिलाड़ी ने एक नोट लिखा है, जो काफी वायरल हो रहा है।
अजिंक्य रहाणे का नहीं है KKR टीम से कोई भी विवाद
अजिंक्य रहाणे भले ही टीम इंडिया के लिए वनडे या टी-20 मैच काफी समय से ना खेले हो, लेकिन आज भी IPL में उनके नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। पिछले साल रहाणे दिल्ली टीम का हिस्सा थे, वहां भी उन्हें कम ही मौके दिए गए, जिसके बाद किसी को भी उम्मीद नहीं थी की इस साल उन्हें कोई खरीदेगा भी या नहीं। लेकिन KKR टीम ने इस खिलाड़ी पर भरोसा दिखाया और मौका दिया, दूसरी ओर KKR टीम के लिए रहाणे उस भरोसे पर खरा नहीं उतर पाए। अजिंक्य को इस सीजन में KKR की तरफ से 7 मैचों में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 133 रन ही बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से कोई भी अर्धशतक नहीं निकला है।
*चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो चुके हैं अजिंक्य रहाणे।
*सोशल मीडिया पर अजिंक्य रहाणे ने KKR के लिए डाला पोस्ट।
* अजिंक्य रहाणे ने KKR की जर्सी में कुछ तस्वीर की हैं पोस्ट।
*साथ ही रहाणे ने लिखा- KKR टीम आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।