इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम पर हुआ कोरोना अटैक, तीन सदस्यों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम पर हुआ कोरोना अटैक, तीन सदस्यों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2 जून से शुरू होगी।

New-Zealand-batsman-Henry-Nicholls
New-Zealand-batsman-Henry-Nicholls. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

अगले महीने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के कैंप से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कीवी टीम के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें दो खिलाड़ी और एक गेंदबाजी कोच शामिल हैं।

इन सभी खिलाड़ियों को 20 मई से 23 मई के बीच ससेक्स काउंटी टीम के खिलाफ 4 दिनों का वॉर्म अप मैच खेलना है। इसी मैच से पहले टीम के सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ था जहां ये तीनों लोग पॉजिटिव पाए गए। हालांकि इस बीच राहत भरी खबर ये है कि इससे टीम के वॉर्म अप मैच पर कोई असर नही हुआ है और वो मैच अपने तय समयनुसार ही खेला जाएगा।

जो-जो खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं उसमें तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकर, बल्लेबाज हेनरी निकल्स और गेंदबाजी कोच शेन जुगर्शन का नाम शामिल है। सभी संक्रमित सदस्यों को अगले पांच दिनों के लिए होटल के कमरे में आइसोलेट रहने के लिए कहा गया है और सभी कोराेना को मात देने के बाद ही टीम के साथ वापस जुड़े पाएंगे।

टेस्ट सीरीज से पहले खेले जाएंगे दो वार्म अप मैच

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। टेस्ट सीरीज के आगाज दो जून से होगा और उसी के तैयारियों के लिहाज से टीम को दो अभ्यास मैच भी खेलने हैं। पहला अभ्यास मैच ससेक्स के खिलाफ होगा, वहीं दूसरा मैच काउंटी XI के खिलाफ खेला जाएगा।

टेस्ट सीरीज की बात करें तो पहला मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 10 जून से नॉटिंघम में होगा, वहीं आखिरी मुकाबला लीड्स के मैदान पर 23 से 27 जून तक खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए हाल ही में इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान किया है, जिसमें जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे दिग्गज गेंदबाज की वापसी हुई है।

close whatsapp