IPL 2022: CSK के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए कौन हैं जिम्मेदार? जानिए वसीम जाफर की राय
दीप दासगुप्ता ने एमएस धोनी के आईपीएल 2023 में खेलने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी।
अद्यतन - मई 21, 2022 4:10 अपराह्न

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कमजोर बल्लेबाजी ने डुबाया है, क्योंकि अगर उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रन बनाने में विफल हो जाते हैं तो फिर फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा स्कोर बोर्ड पर पोस्ट कर पाना नामुनकिन होता है। यहीं चीज हमें आईपीएल 2022 (IPL 2022) में देखने को मिली और नतीजन गत विजेता फ्रेंचाइजी अपने 14 मैचों में से केवल 3 मैच ही जीत पाई।
वसीम जाफर ने कहा आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सीएसके (CSK) के शीर्ष क्रम ने फ्रेंचाइजी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उनका बल्लेबाजी विभाग मजबूत नहीं है। पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा सीएसके (CSK) इस सीजन में बोर्ड पर एक मजबूत स्कोर पोस्ट नहीं कर पाई जब भी डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ और अंबाती रायुडू जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज पर्याप्त रन बनाने में विफल रहे।
CSK को अगले सीजन के लिए अच्छे बल्लेबाजों की जरूरत है: वसीम जाफर
वसीम जाफर ने क्रिकट्रैकर पर Sky247.net द्वारा प्रस्तुत ‘नॉट जस्ट क्रिकेट’ शो पर कहा: “हम सभी जानते हैं कि इस सीजन में सीएसके के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम नहीं था। जिस मैच में भी चेन्नई के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने योगदान नहीं दिया, हम सभी को पता है परिणाम क्या रहे हैं। जब कॉनवे, गायकवाड़ और रायुडू जैसे खिलाड़ी सीएसके के लिए अधिकतम ओवरों में बल्लेबाजी करते हैं, तो उनकी बल्लेबाजी का एक अलग और मजबूत रूप दिखाई दिया। उन्हें अगले सीजन में अच्छे बल्लेबाजों का चयन करना होगा।”
इस बीच, दीप दासगुप्ता ने एमएस धोनी के अगले आईपीएल सीजन (IPL 2023) में खेलने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। धोनी अपना आखिरी आईपीएल (IPL) मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं, और दासगुप्ता का मानना है कि दिग्गज क्रिकेटर अपने आईपीएल करियर का विस्तार करना चाहेंगे। उन्होंने यह भी कहा इस सीजन में धोनी ने अपनी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के दौरान शानदार फिटनेस का प्रदर्शन किया है।
दीप दासगुप्ता ने क्रिकट्रैकर के शो पर कहा: “सबसे पहली बात मैं आपको बता दूं, धोनी अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलेंगे। दूसरी बात, अगर वह आईपीएल 2023 के बाद संन्यास का विचार कर रहे हैं तो अगले सीजन में वह CSK की कप्तानी दूसरे खिलाड़ी को सौंप देंगे। जिस तरह से उन्होंने इस सीजन में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की, मैं उनकी कमाल की फिटनेस से काफी प्रभावित हुआ हूं। मुझे लगता है कि वह एक और सीजन खेल सकते हैं।”