हार के बाद ऋषभ पंत को लेकर काफी कुछ बोल गए कोच पोंटिंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार के बाद ऋषभ पंत को लेकर काफी कुछ बोल गए कोच पोंटिंग

कप्तानी के लिए पंत सही खिलाड़ी हैं-पोंटिंग।

Ricky Ponting. (Photo Source: Twitter/Delhi Capitals)
Ricky Ponting. (Photo Source: Twitter/Delhi Capitals)

एक बार फिर से दिल्ला का आईपीएल जीतने का सपना टूट गया, जहां ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इस टीम का सपना मुंबई ने तोड़ा। जिसके बाद सभी खिलाड़ियों के चेहरों पर निराशा साफ देखने को मिल रही थी। वहीं इस हार को लेकर मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने भी बयान दिया है, जो कप्तान पंत से जुड़ा है।

हार गई कोच पोंटिंग और कप्तान पंत वाली दिल्ली टीम

मुंबई के खिलाफ दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की थी, लेकिन टीम के खिलाड़ी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। जिसके बाद पंत की टीम ने अहम मुकाबले में सिर्फ 159 रन बनाए, वहीं 160 के टारगेट को मुंबई की टीम ने 5 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया और दिल्ली के लिए प्लेऑफ का सपना तोड़ दिया।

कप्तान ऋषभ पंत को लेकर क्या बोले कोच रिकी पोंटिंग?

*कप्तानी के लिए पंत सही खिलाड़ी हैं-पोंटिंग।
*रिकी के हिसाब से पंत कप्तानी सिख रहे हैं अभी।
*हार के बाद भी मैं ऋषभ का समर्थन करता हूं- पोंटिंग।
*2021 में भी ऋषभ ने शानदार कप्तानी की थी- कोच।

ऋषभ पंत को कब मिली थी कप्तानी?

*2021 में ऋषभ पंत को मिली थी कप्तानी।
*अय्यर के चोटिल होने के बाद पंत को बनाया था कप्तान।
*2021 में भी टीम का प्रदर्शन रहा था कमाल।

RCB की लग गई लॉटरी

वहीं दिल्ली की हार के साथ ही RCB टीम की लॉटरी लग गई, जहां फाफ की कप्तानी वाली टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही और टीम को चौथा स्थान मिला।

पहला क्वालीफायर कब?

अब पहला क्वालीफायर 24 मई के दिन खेला जाएगा, जहां ये मुकाबला अंक तालिका की नंबर वन टीम गुजरात और दूसरे नंबर की टीम राजस्थान के बीच होगा।

एलिमिनेटर मुकाबले पर भी एक नजर

दूसरी ओर एलिमिनेटर मुकाबला 25 मई के दिन खेला जाना है, जो केएल राहुल की कप्तानी वाली LSG और RCB के बीच होगा।

close whatsapp