बेटे अगस्त्य के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या का ये वीडियो क्यूट है
हार्दिक पांड्या ने नई इंस्टा रील की है अपलोड।
अद्यतन - मई 22, 2022 3:15 अपराह्न

गुजरात टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए ये अब तक का सबसे बेस्ट आईपीएल रहा है, इस खिलाड़ी ने अपने खेल और कप्तानी दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया है। इस बीच हार्दिक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो उनके बेटे के साथ का है।
कप्तान हार्दिक आए और फिर छाए
हार्दिक को लेकर पहले ही पता चल गया था कि, मुंबई टीम अब उनको साथ नहीं रखेगी। लेकिन लीग की नई टीम यानी की गुजरात ने इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया और टीम की कप्तानी दे दी, वहीं हार्दिक इस भरोसे पर खरे उतरे और टीम पहली बार में ही प्लेऑफ में पहुंचा दिया।
बेटे अगस्त्य के साथ खूब खेलते हैं कप्तान हार्दिक
*हार्दिक पांड्या ने नई इंस्टा रील की है अपलोड।
*रील में बेटे अगस्त्य के साथ नजर आ रहे हैं हार्दिक।
*बाप-बेटे की जोड़ी जमकर कर रही है मस्ती।
*फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है कप्तान का वीडियो।
ये क्यूट वीडियो हुआ वायरल
टीम रही टॉप पर
गुजरात की टीम लीग स्टेज के दौरान टॉप पर रही और टीम ने नंबर वन पर रही अपने लीग के मुकाबलों को खत्म किया, साथ ही टीम प्लेऑफ में एंट्री लेने वाली पहली टीम बनी थी।
हार्दिक बल्ले से छा गए
दूसरी ओर हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी फॉर्म में लौट आए हैं, इस खिलाड़ी ने लीग के मुकाबलों में कमाल की बल्लेबाजी की और 13 मैचों में 4 अर्धशतक की मदद से 413 रन बनाए।
सालों बाद की गेंदबाजी भी
साथ ही कप्तान पांड्या ने करीब 2 साल बाद आईपीएल में गेंदबाजी की, भले वो हर मैच में गेंदबाजी करते हुए दिखाई ना दिए हो लेकिन फिर भी वो पुरानी लय में जरूर नजर आए।