अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जल्द वापसी करेंगे न्यूट्रल अंपायर - क्रिकट्रैकर हिंदी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जल्द वापसी करेंगे न्यूट्रल अंपायर

आईसीसी (ICC) ने न्यूट्रल अंपायरों को फिर से मैदान में लाने का फैसला किया है।

Sri Lankan umpire Kumar Dharmasena adjudges out. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)
Sri Lankan umpire Kumar Dharmasena adjudges out. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)

वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को खेल में कई बदलाव करने पड़े, जिसमें न्यूट्रल अंपायरों की जगह घरेलू अंपायरों को मौका देना शामिल है। चूंकि कोरोनावायरस महामारी के कारण क्रिकेट मैच बायो-बबल में आयोजित किए जा रहे हैं, अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान ज्यादा भागा-दौड़ी न हो इसलिए आईसीसी (ICC) ने सभी क्रिकेट बोर्डो को अपने-अपने घरेलू अंपायरों को नियुक्त करने के छूट दी।

लेकिन आईसीसी (ICC) का यह फैसला गलत साबित हुआ, क्योंकि इससे मैचों के परिणामों पर गहरा असर पड़ा, और साथ ही अंपायरों की काफी आलोचना भी की गई। जिसे देखते हुए आईसीसी (ICC) ने अब न्यूट्रल यानी तटस्थ अंपायरों को वापस लाने का ऐलान कर दिया है ताकि मैच के परिणाम प्रभावित न हो सके।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जल्द लौटेंगे न्यूट्रल अंपायर

आईसीसी (ICC) के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने क्रिकबज के हवाले से कहा: “मुझे लगता है कि कोविड-19 दिनों में घरेलू अंपायरों को टेस्ट अंपायरिंग के लिए काफी मौके दिए गए। लेकिन इसने चीजों को थोड़ा खराब कर दिया। जब से हमने घरेलू अंपायरों को मौका दिया, अंपायरिंग के स्तर में गिरावट आई।

ग्रेग बार्कले ने आगे कहा: “यदि आप आंकड़ों को देखें, तो आप देख सकते हैं कि टीमों के प्रदर्शन की तुलना में घरेलू अंपायरों की खराब अंपायरिंग ज्यादा चर्चा में थी, न्यूट्रल अंपायरों की तुलना में घरेलू अंपायरों की काफी आलोचना की गई। लेकिन अब कोरोना की स्थिति में काफी सुधार हुआ है इसलिए हम न्यूट्रल अंपायरिंग व्यवस्था को फिर से शुरू कर रहे हैं। हमने दो सप्ताह पहले हुई बोर्ड मीटिंग में इस मामले पर चर्चा की थी।

बोर्ड मीटिंग में हमने न्यूट्रल अंपायरों को फिर से मैदान में लाने का फैसला किया। फैंस अब फिर से मैदान में न्यूट्रल अंपायरों को देखेंगे। हालांकि, परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण फिलहाल मैं आपको एक निश्चित तारीख नहीं बता सकता, लेकिन बहुत जल्द न्यूट्रल अंपायर हरकत में आ जाएंगे।”

close whatsapp