IPL 2022 सीजन में अवार्ड जीतने वालों को मिली धनराशि पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 सीजन में अवार्ड जीतने वालों को मिली धनराशि पर डालिए एक नजर

गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले IPL सीजन में खिताब को अपने नाम किया।

Gujarat Titans (Photo Source: IPL/BCCI)
Gujarat Titans (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने अपने नाम करते हुए पहले ही सीजन में सभी को प्रभावित किया। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में उनकी भिड़ंत साल 2008 के सीजन की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ जिसमें मैच पूरी तरह से एकतरफा दिखाई दिया। हालांकि दोनों ही टीमों का इस सीजन में लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे युवा खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

वहीं गुजरात टाइटंस जो पहली बार IPL के सीजन में एक नई फ्रेंचाइजी के तौर पर खेलने मैदान पर उतरी थी, उन्होंने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पूरी तरह से बाकी टीमों के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। जिसमें टीम ने लीग स्टेज में 14 मुकाबले खेलते हुए 10 में शानदार जीत हासिल की और टॉप पर जगह बनाने के साथ क्वालिफायर-1 मुकाबले में भी राजस्थान रॉयल्स को मात दी और सीधे फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया।

जॉस बटलर ने जीती ऑरेंज कैप

IPL 2022 के सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें जॉस बटलर के बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने एकतरफा 17 मुकाबलों में बल्लेबाजी करते हुए 57.53 के औसत से 863 रन बल्ले से बनाए। इस दौरान बटलर के बल्ले से 4 शानदार शतकीय पारियां देखने को मिली जिसमें एक उन्होंने क्वालिफायर-2 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में लगाई थी।

इसके अलावा इस सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी जॉस बटलर के नाम ही रहा जिसमें उन्होंने 17 पारियों में 45 छक्के देखने को मिले। जबकि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा रहने वाले लियाम लिविंगस्टोन रहे जिन्होंने 14 मुकाबलों में 34 छक्के लगाए। वहीं इस सीजन में सर्वाधिक चौकों को लेकर बात की जाए तो उस मामले में भी जॉस बटलर ही सबसे आगे रहें जिसमें उन्होंने कुल 83 चौके लगाए।

जबकि गेंदबाजी को लेकर बात की जाए तो उस मामले में पूरे सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 27 विकेट अपने नाम किए। वहीं दूसरे नंबर पर इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की तरफ से खेल रहे वानिन्दु हसरंगा ने भी 26 विकेट हासिल किए।

यहां पर देखिए IPL 2022 सीजन में अवार्ड जीतने वाले सभी को कितनी मिली धनराशि:

इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड उमरान मलिक 10 लाख रुपए
पूरे सीजन में सबसे तेज गेंद अवार्ड लॉकी फर्ग्युसन (157.3 किलोमीटर प्रति घंटा) 10 लाख रुपए
गेम चेंजर ऑफ द सीजन जॉस बटलर 10 लाख रुपए
सर्वाधिक चौके जॉस बटलर 10 लाख रुपए
सर्वाधिक छक्के जॉस बटलर 10 लाख रुपए
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन जॉस बटलर 10 लाख रुपए
परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन एविन लुईस 10 लाख रुपए
पर्पल कैप युजवेंद्र चहल 10 लाख रुपए
ऑरेंज कैप जॉस बटलर 10 लाख रुपए
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर जॉस बटलर 10 लाख रुपए
विनर गुजरात टाइटंस 20 करोड़ रुपए
रनर-अप राजस्थान रॉयल्स 12.5 करोड़ रुपए
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन दिनेश कार्तिक कार जीती
फेयर प्ले अवार्ड गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ————–

close whatsapp