वीडियो: केविन पीटरसन का बेटा तो बिल्कुल उन्हीं की स्टाइल में बल्लेबाजी करता है - क्रिकट्रैकर हिंदी

वीडियो: केविन पीटरसन का बेटा तो बिल्कुल उन्हीं की स्टाइल में बल्लेबाजी करता है

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।

Kevin Pietersen's Son (Photo Source: Twitter)
Kevin Pietersen’s Son (Photo Source: Twitter)

केविन पीटरसन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले सबसे स्टाइलिश बल्लेबाजों में से एक थे। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, तीनों प्रारूपों में उन्होंने क्रमश: 8,181, 4,440 और 1,176 रन बनाए। पीटरसन ने इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की थी।

उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स सहित कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा पीटरसन ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए पाकिस्तान सुपर लीग और सेंट लूसिया ज़ौक्स के लिए कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी खेला है।

पीटरसन अब एक रिटायर्ड क्रिकेटर हैं और अब वह कमेंट्री में काफी सक्रीय रहते हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जनवरी 2014 में खेला था। हाल ही में, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे डायलन की बल्लेबाजी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “जैसा पिता, वैसा ही बेटा … # फ्लेमिंगो।”

यहां देखिए केविन पीटरसन के बेटे का वो वीडियो

हालांकि, पीटरसन द्वारा साझा किए गए अगले वीडियो में, उन्होंने लिखा: “निश्चित रूप से पिता की तरह नहीं, बेटे की तरह! डायलन के पास पहले से कहीं बेहतर हाई एल्बो है!” वहीं, भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे युवराज सिंह ने भी वीडियो को देखकर कमेंट किया है। युवी ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘वाह, क्या स्टाइल है, बिल्कुल वही शैली।”

विराट कोहली की फॉर्म को लेकर केविन पीटरसन का बयान

हाल ही में, पीटरसन ने विराट कोहली के फॉर्म को लेकर भी बात की थी। उन्होने कहा था कि, “विराट कोहली अभी जिस स्थिति में हैं अपने करियर के दौरान मैं भी एक दो बार उस स्थिति से गुजर चुका हूं, यह अच्छा नहीं है। यह एक बहुत ही अकेला स्थान है, खासकर जब सभी की निगाहें आप पर हों। हर एक चीज कोहली है, कोहली और कोहली। वह अभी अंधेरे में है, मुझे उम्मीद है कि उनका यह खराब समय जल्दी खत्म हो जाएगा।

close whatsapp