पोलार्ड खुद कुछ नहीं कर पाए, तो आकाश चोपड़ा को लपेटे में ले रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

पोलार्ड खुद कुछ नहीं कर पाए, तो आकाश चोपड़ा को लपेटे में ले रहे हैं!

आकाश चोपड़ा ने IPL प्रदर्शन को लेकर की थी कायरन पोलार्ड की आलोचना।

Aakash Chopra And Kieron Pollard (Image Credit- Twitter)
Aakash Chopra And Kieron Pollard (Image Credit- Twitter)

IPL में मुंबई टीम के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड वैसे तो अपने धाकड़ खेल के लिए मशहूर है, लेकिन इस साल उनका ये खेल गायब रहा है और वो टीम के लिए कुछ भी नहीं कर पाए।

मुंबई टीम ने सिर्फ निराश किया

IPL 2022 में टॉप टीमों का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप रहा, चेन्नई के साथ-साथ मुंबई टीम ने भी फ्लॉप प्रदर्शन किया था और रोहित की कप्तानी वाली ये टीम अंक तालिक पर नीचे टॉप करने वाली टीम थी।

घटिया खेल के बाद भी कायरन पोलार्ड को किस बात का घमंड है?

*आकाश चोपड़ा ने IPL प्रदर्शन को लेकर की थी कायरन पोलार्ड की आलोचना।
*जिसे सुन कायरन पोलार्ड को आया गुस्सा और फिर किया उन्होंने ट्वीट।
*पोलार्ड ने लिखा- आशा है आकाश आपके Followers की संख्या में इजाफा होगा।
*लेकिन बाद में कायरन पोलार्ड ने अपने इस ट्वीट को तुरंत प्रभाव से हटा दिया।

कायरन पोलार्ड ने इस ट्वीट को हटाया

Kieron Pollard Tweet. (Photo Source: Kieron Pollard/Twitter)
Kieron Pollard Tweet. (Photo Source: Kieron Pollard/Twitter)

कैसा रहा कायरन पोलार्ड का प्रदर्शन?

कायरन पोलार्ड मुंबई टीम में सालों से ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन इस सीजन उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 144 रन ही बनाए और गेंदबाजी में भी उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए गए।

मुंबई टीम ने बनाया नया रिकॉर्ड

दूसरी ओर लीग की सबसे सफल टीम यानी की मुंबई टीम ने नया रिकॉर्ड बनाया है, जहां इस साल टीम लगातार 8 मैच हारी और ये आज तक इस टीम के साथ कभी नहीं हुआ था।

बड़े नाम हुए बुरी तरह फ्लॉप

साथ ही इस बार मुंबई टीम की तरफ से रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और इशान किशन जैसे बड़े खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं और अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।

close whatsapp