युजी चहल ने नए हेयरकट के लिए पानी की तरह बहा दिए पैसे!
युजी चहल ने नए हेयरकट की तस्वीरों को किया शेयर।
अद्यतन - जून 3, 2022 3:32 अपराह्न

स्पिन गेंदबाज युजी चहल काफी सुर्खियों में बने हुए हैं, जहां इस गेंदबाज का IPL 2022 काफी शानदार रहा है और उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया। वहीं अब एक बार फिर से युजी चहल खबरों में हैं, जिसका कारण उनका नया हेयरकट है।
युजी चहल ने सभी को पछाड़ दिया
भले ही राजस्थान IPL फाइनल नहीं जीत पाई हो, लेकिन टीम के स्पिनर युजी चहल ने सीजन में सबसे ज्यादा 27 विकेट लिए और पर्पल कैप अपने नाम की।
हेयरकट के मामले में अब विराट को टक्कर देंगे युजी चहल
*युजी चहल ने नए हेयरकट की तस्वीरों को किया शेयर।
*काफी ज्यादा स्टालिश लग रहे हैं तस्वीरों में चहल।
*फैन्स को भी पसंद आ रही है गेंदबाज की ये तस्वीरें।
*साथ ही तस्वीरों पर आ चुके हैं अभी तक हजारों लाइक्स।
गेंदबाज का नया लुक यहां देखें
अपनी वाइफ के साथ डांस करता गेंदबाज
RCB से अलग होने का था गम
IPL 2022 शुरू होने से पहले चहल ने एक बयान साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें RCB टीम से अलग होने का काफी दुख है और कभी नहीं सोचा था कि वो नई IPL टीम के साथ खेलेंगे।
अब दिखेंगे टीम इंडिया के साथ
कुछ दिन बाद ही युजी चहल टीम इंडिया में खेलते हुए नजर आएंगे, जहा टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी और ये सीरीज 9 जून से शुरू होगी।
टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।