मैं चाहता हूं कि मुझे भी IPL में किसी भी एक टीम से खेलने का मौका मिले: तेंबा बावुमा - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैं चाहता हूं कि मुझे भी IPL में किसी भी एक टीम से खेलने का मौका मिले: तेंबा बावुमा

मुझे आईपीएल में खेलने का बहुत मन है। जितना अच्छा मैं प्रदर्शन करूंगा उतना ज्यादा मेरे पास मौका होगा इस लीग में अपना नाम शामिल करने का।

Temba Bavuma
Temba Bavuma. (Photo Source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के सीमित ओवर कप्तान तेंबा बावुमा की ख्वाइश है कि कभी ना कभी वो भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए नजर आए। बता दें, उनका नाम साउथ अफ्रीका की तरफ से दिए गए 33 खिलाड़ियों की सूची में नहीं दिया गया था जो IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए शामिल किए गए थे।

साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी है जो पिछले कई संस्करणों से IPL की एक ही टीम फ्रेंचाइजी से खेल रहे हैं। वहीं कुछ खिलाड़ियों को इस मेगा ऑक्शन में दूसरी टीमों ने अपनी टीम में शामिल किया था।

द क्रिकेट मंथली में बावुमा ने कहा कि, मुझे IPL में खेलने का बहुत मन है। जितना अच्छा मैं प्रदर्शन करूंगा उतना ज्यादा मेरे पास मौका होगा इस लीग में अपना नाम शामिल करने का। मेरा एक सपना है कि काश मैं किसी भी एक टीम का कप्तान बनाया जाऊं। मुझे नहीं पता कि यह सपना मुझे क्यों आया। लेकिन मुझे सबसे पहले इस लीग में किसी भी एक टीम में शामिल होना है।

बता दें, 9 जून से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी-20 मुकाबलों की सीरीज शुरू होने वाली है। बावुमा के पास पूरा मौका होगा कि वो इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करें और अगले सीजन के आईपीएल में किसी भी एक फ्रेंचाइजी द्वारा अपनी टीम में शामिल किए जाएं। ये सभी मुकाबले भारत में खेले जाएंगे।

यह देखकर काफी अच्छा लगता है कि हमारे कुछ खिलाड़ी IPL में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं: तेंबा बावुमा

IPL में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर तेंबा बावुमा ने कहा कि, काफी अच्छा लगता है जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी इस लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। रबाडा IPL में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने वाले हैं। लसिथ मलिंगा से भी तेज जो काफी खुशी की बात है। मार्को यान्सिन और एडिन मार्करम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

युवा खिलाड़ियों ने भी इस लीग में अपनी छाप छोड़ी है। डेवाल्ड ब्रेविस ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है, वहीं ट्रिस्टान स्टब्स को भी इस लीग में मौका मिला है। सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं।

दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ियों ने IPL सीजन में गजब का प्रदर्शन किया है। कगिसो रबाडा हमेशा की तरह पंजाब टीम के मुख्य गेंदबाज बनकर उभरे हैं, वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने इस सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दुनिया को बताया कि, इस युवा बल्लेबाज के अंदर अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता है। एडिन मार्करम और डेविड मिलर ने मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की है और अपनी टीमों को जीत दिलाई है।

close whatsapp