IPL जीतने के बाद हार्दिक पांड्या का SHOW OFF जारी है
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इंस्टा स्टोरी की है शेयर।
अद्यतन - Jun 4, 2022 12:36 pm

IPL 2022 का खिताब डेब्यू करने वाली गुजरात टीम ने जीता है, वहीं इस टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे थे। लेकिन शायद अभी तक हार्दिक जीत के नशे से बाहर नहीं आए हैं और फाइनल के 6 दिन बाद भी वो IPL की यादों में गुम है।
राजस्थान को हराया था
IPL 2022 का फाइनल गुजरात और राजस्थान के बीच हुआ था, जिसमें गुजरात ने शुरूआत से ही पकड़ बनाकर रखी थी और फिर खिताब अपने नाम कर लिया था।
हार्दिक पांड्या नहीं उतार पा रहे IPL जीतने का नशा!
*गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इंस्टा स्टोरी की है शेयर।
*स्टोरी में लगाई है गुजरात टीम के लोगो के लॉकेट की तस्वीर।
*हार्दिक पांड्या ने खुद पहन रहा रखा है गुजरात टीम का लॉकेट।
*हीरो से जड़ा ये लॉकेट हार्दिक पांड्या को किया गया है गिफ्ट।
हार्दिक ने लगाई है ये इंस्टा स्टोरी

हार्दिक का IPL रहा शानदार
इस साल के IPL को हार्दिक पांड्या कभी नहीं भूल पाएंगे, जहां इस खिलाड़ी ने गुजरात की कप्तानी की और टीम ने खिताब भी जीता। साथ ही हार्दिक की गेंदबाजी और बल्लेबाजी भी कमाल रही।
पुरानी लय में लौट चुका है ये खिलाड़ी
राजस्थान के खिलाफ हुए फाइनल मैच में हार्दिक ने 3 विकेट लिए थे और बल्लेबाजी में टीम की मदद की थी, जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था। उनके इस प्रदर्शन को देख कहना गलत नहीं होगा कि, हार्दिक पुरानी लय में लौट चुके हैं।
IPL के आधार पर हुआ टीम चयन
अफ्रीका के खिलाफ होनी वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन IPL के आधार पर हुआ है, जिसमें उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है।