जो रूट के साथ अनबन की खबरों पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने तोड़ी चुप्पी - क्रिकट्रैकर हिंदी

जो रूट के साथ अनबन की खबरों पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने तोड़ी चुप्पी

स्टुअर्ट ब्रॉड ने जो रूट के साथ अनबन की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी।

Joe Root and Stuart Broad (Image Source: Getty Images)
Joe Root and Stuart Broad (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा जो रूट के साथ उनके संबंध आज भी अच्छे हैं। आपको बता दें, इस साल की शुरूआत में वेस्टइंडीज दौरे के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को बाहर का रास्ता दिखाया गया था, जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और तेज गेंदबाज के बीच अनबन की खबरें तेज हो गई थी।

हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की सीरीज के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन दोनों ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम में वापसी कर ली हैं, और दोनों ही अनुभवी गेंदबाजों ने लॉर्ड्स में कीवी टीम पर मेजबान टीम की पांच विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में ब्रॉड ने चार विकेट चटकाएं।

जो रूट और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं: स्टुअर्ट ब्रॉड

लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने जो रूट के साथ अनबन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उन दोनों के बीच संबंध अच्छे हैं, और अगर वह वेस्टइंडीज दौरे के लिए उन्हें नहीं चुने जाने पर पूर्व कप्तान से नाराज रहे, तो इससे ज्यादा बुरी चीज कोई हो ही नहीं सकती।

अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा अगर वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड टीम से बाहर किए जाने पर वह जो रूट से विवाद करते या फिर नाराज रहते, तो यह बहुत ही गिरी हुई हरकत होती।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने क्रिकेट पेपर के हवाले से कहा: “मेरे और जो रूट के बीच अनबन की खबरें बिल्कुल बेबुनियाद हैं, हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैंने क्रिकेट, निजी जीवन, और खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग स्पेस रखा हुआ है, इनका आपस में कोई लेना-देना नहीं है। मुझे टीम से बाहर किए जाने के लिए मैं  कभी भी किसी से भी नहीं लड़ सकता, क्योंकि ऐसा करना न केवल गलत होगा, बल्कि असम्माननीय भी होगा।”

तेज गेंदबाज ने आगे कहा: “जब जो ने बतौर कप्तान इस्तीफा देने का निर्णय लिया, उस समय हम दोनों ने  बहुत देर तक बातें की। मैंने उनसे बताया कि वह एक कप्तान के रूप में मेरे लिए क्या मायने रखते हैं, उनकी कप्तानी में खेलना मेरे लिए बेहतरीन अनुभव रहा। मुझे उम्मीद है कि वह अगले कुछ वर्षों का क्रिकेट का आनंद लेंगे, क्योंकि अब उनके ऊपर से सारा दबाव हट गया है। जो पहले ही खुद को एक दिग्गज के रूप में शाबित कर चुके हैं।”

close whatsapp